फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: टेबल टेनिस में नाहन स्कूल और फुटबॉल में पीएमश्री तारुवाला स्कूल टीम चैंपियन

विज्ञापन
पांवटा साहिब के तारुवाला में जिला स्तरीय अंडर 14 खेलकूद प्रतियोगिता की विजेता टीम को पुरस्कार
विज्ञापन
सिटी स्पोर्ट्स
विज्ञापन




हैंडबॉल में छात्र स्कूल नाहन तथा मार्च पास्ट में कांगर धरियार स्कूल टीम विजेता
पांवटा साहिब तारुवाला स्कूल में अंडर-14 जिला स्तरीय प्रतियोगिता का समापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पांवटा साहिब तारुवाला में अंडर-14 जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता के समापन व पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि एसबीआई बैंक शाखा प्रबंधक हेमंत कपूर ने विजेता व उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। समापन समारोह कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां में लोकनृत्य, भांगड़ा समेत कई बेहतर प्रस्तुतियां दी गई।

पीएमश्री छात्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के प्रधानाचार्य जेएस कन्याल व इकबाल कौर ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हॉकी, फुटबॉल, हैंडबॉल, बास्केटबॉल समेत मेजर गेम्स आयोजित हुई। तारुवाला स्कूल के खेल मैदान में
विज्ञापन


आयोजित प्रतियोगिता के हैंडबॉल खेल में छात्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन विजेता, बनौर स्कूल उप विजेता व कांगर धरियार व कोटड़ी व्यास की टीम संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रही। हॉकी में मानपुर देवड़ा प्रथम, गुरु नानक मिशन स्कूल पांवटा दूसरे व गौजर की टीम तृतीय स्थान पर रही। टेबल टेनिस में छात्र स्कूल नाहन टीम प्रथम व कोटड़ी व्यास ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन


वहीं, बास्केटबॉल में गुरु नानक मिशन स्कूल प्रथम, जामनीवाला द्वितीय तथा सतौन व अंबोया स्कूल की टीमें तृतीय स्थान पर रही। फुटबॉल में पीएमश्री तारुवाला पांवटा स्कूल विजेता, द स्कॉलर्स होम स्कूल द्वितीय व छात्र स्कूल नाहन व गुरु नानक मिशन स्कूल पांवटा की टीम तृतीय स्थान पर रही। मार्च पास्ट में कांगर धरियार टीम प्रथम व पीएमश्री छात्र स्कूल तारुवाला पांवटा साहिब द्वितीय स्थान पर रहा। मुख्य अतिथि हेमंत कपूर खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान विभिन्न स्कूलों को टीम कोच व मैनेजर व प्रतिनिधि तथा तारुवाला स्कूल के स्टाफ के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें