फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: कबड्डी में पांवटा ब्लॉक और खो-खो में राजगढ़ ब्लॉक बना विजेता

विज्ञापन
शिवपुर स्कूल में विजेताओं को पुरस्कृत करते पूर्व विधायक किरनेश जंग। संवाद
विज्ञापन
सचित्र-
विज्ञापन








संवाद न्यूज एजेंसी
पुरुवाला/पांवटा साहिब (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शिवपुर में आयोजित अंडर-14 छात्र वर्ग की जिला स्तरीय तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हुई। इसमें 16 ब्लॉकों से करीब 700 खिलाड़ी छात्रों ने विभिन्न खेलों में प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

समापन समारोह में पांवटा क्षेत्र के पूर्व विधायक किरनेश जंग ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और विजेताओं को पुरस्कृत किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह धीमान ने बताया कि वॉलीबॉल स्पर्धा में कफोटा ब्लॉक ने खोड़ोवाला ब्लॉक को पछाड़कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि खोड़ोवाला दूसरे स्थान पर रहा। बैडमिंटन में राजगढ़ ब्लॉक विजेता और कफोटा ब्लॉक उपविजेता रहा। कबड्डी में पांवटा ब्लॉक विजेता व संगड़ाह ब्लॉक उपविजेता रहा। खो-खो में राजगढ़ ब्लॉक ने प्रथम, जबकि शिलाई ब्लॉक उपविजेता रहा। कुश्ती 40 किलोग्राम में नैतिक, छोगटाली स्कूल प्रथम और डिब्बर स्कूल के विवेक द्वितीय रहे। कुश्ती के 50 किलोग्राम में अक्षित (बॉयज) नाहन प्रथम, वंश, बनकला स्कूल द्वितीय और विनीत शर्मा, मंडियाघाट तृतीय रहे।
विज्ञापन


बॉक्सिंग में छोगटाली प्रथम, डिब्बर द्वितीय और मंडियाघाट तृतीय स्थान पर रहा। जूडो में छोगटाली प्रथम, बनकला द्वितीय और शमशेर नाहन तृतीय रहा। रेसलिंग में खराब मौसम के कारण टॉस के आधार पर खोड़ोवाला ब्लॉक को विजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन


समापन समारोह में पंचायत उपप्रधान हरमेल सिंह, एसएमसी अध्यक्ष सुशील शर्मा, जोगा सिंह, वीर सिंह ठाकुर, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य प्रीतम सिंह, कमलजीत सिंह, पूर्व प्रधान हरीश शर्मा, प्रदीप कुमार, लाल सिंह, महेंद्र सिंह राजा, नंदिनी, हरबंस सिंह, अजय शर्मा, नसीम अली सहित अन्य गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें