शमशेर स्कूल नाहन में हुआ आयोजन, राजगढ़ ब्लॉक को चुना ऑल राउंड बेस्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। शमशेर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन में चल रही छात्रा वर्ग की अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। समापन समारोह में उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। जबकि उच्च शिक्षा उपनिदेशक डॉ. हिमेंद्र बाली और प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक राजीव ठाकुर विशेष अतिथि रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने शिक्षा विभाग के पूर्व कर्मचारियों समेत मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया। इसमें राजगढ़ ब्लॉक को ऑल राउंड बेस्ट की ट्राॅफी प्रदान की गई।
प्रधानाचार्य और आयोजन सचिव राजकुमार चौहान ने बताया कि वन एक्ट प्ले में राजगढ़ ब्लॉक का कुफर पाल स्कूल पहले, ददाहू ब्लॉक का महीपुर स्कूल दूसरे और सुरला ब्लॉक का कंडईवाला स्कूल तीसरे स्थान पर रहा।
समूहगान में अंबोया स्कूल पहले, डिवाइन विजडन स्कूल दूसरे और कन्या स्कूल नाहन तीसरे स्थान पर रहा। योग में राजगढ़ ब्लॉक पहले, माजरा ब्लॉक दूसरे और पांवटा ब्लॉक तीसरे स्थान पर रहा। शतरंज में राजगढ़ ब्लॉक पहले, पांवटा ब्लॉक दूसरे और नाहन ब्लॉक तीसरे स्थान पर रहा। जामनीवाला स्कूल को एथलेटिक्स ट्राॅफी प्रदान की गई। जबकि जामनीवाला स्कूल की कृतिका और रामा स्कूल की हर्षिता को सर्वश्रेष्ठ एथलीट चुना गया।
दो सौ मीटर दौड़ में रामा स्कूल की हर्षिता पहले और पनार स्कूल की कृतिका दूसरे स्थान पर रही। चार सौ मीटर दौड़ में जामनीवाला स्कूल की कृतिका पहले और मुगलोंवाला करतारपुर स्कूल की स्वाति दूसरे स्थान पर रही। छह सौ मीटर दौड़ में मुगलोंवाला करतारपुर स्कूल की भावनी पहले और जामनीवाला स्कूल की कृतिका तीसरे स्थान पर रही। शॉट पुट में जामनीवाला स्कूल की रोहिणी पहले, इसी स्कूल की साना दूसरे स्थान पर रही।
डिस्कस थ्रो में जमटा स्कूल की वर्षा पहले स्थान पर रही। लंबी कूद में रामा स्कूल की हर्षिता पहले, बेचड़ का बाग स्कूल की नव्या दूसरे स्थान पर रही। ऊंची कूद में पंजाहल स्कूल की मुस्कान पहले और कौलावालांभूड़ स्कूल की प्रांजल दूसरे स्थान पर रही। चार गुणा 400 मीटर दौड़ में जामनीवाला स्कूल की नैन्सी, जानवी, साना व कृतिका ने पहले स्थान पर जीत दर्ज की। एकलगान में देवल टिकरी स्कूल की महक ने पहला और डिवाइन विजडन स्कूल की परिधि ने दूसरा स्थान पाया।
संवाद