फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: शमशेर स्कूल नाहन में छात्रा वर्ग की अंडर-14 खेलकूद स्पर्धा शुरू

विज्ञापन
शमशेर स्कूल नाहन में अंडर-14 खेलकूद स्पर्धा में योगा का प्रदर्शन करती छात्राएं।
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन



जिलेभर के शिक्षा खंडों से आई छात्र खिलाड़ी विभिन्न स्पर्धाओं में ले रही भाग

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन(सिरमौर)। शमशेर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नाहन में शुक्रवार को छात्रा वर्ग की अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज हुआ। इस प्रतियोगिता में जिलेभर से आई छात्राएं विभिन्न स्पर्धाओं में अपने खेल का प्रदर्शन करेंगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य राजकुमार चौहान ने किया।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार से छात्रा वर्ग की अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई है। इस प्रतियोगिता में जिले के 16 शिक्षा खंडों से आई करीब 450 छात्रा खिलाड़ी भाग ले रहीं हैं। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, लोकनृत्य, शतरंज, योग, समूहगान, वोकल सोलो क्लासिकल, वन एक्ट प्ले और वादविवाद प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने खिलाड़ियों को खेल को खेल की भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। कहाकि खेल मानसिक और शारीरिक रूप से विद्यार्थियों के विकास में अहम भूमिका निभाता है। प्रतियोगिता के पहले दिन छात्राओं की योग, शतरंज, वादविवाद स्पर्धाएं जारी रहीं।

संवाद

शमशेर स्कूल नाहन में अंडर-14 खेलकूद स्पर्धा में योगा का प्रदर्शन करती छात्राएं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें