फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पीएम श्री स्कूल नाहन में जिला स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज

विज्ञापन
पीएमश्री स्कूल नाहन में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान शतरंज में दमखम दिखाते छात्रा खि
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन







संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन में छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आगाज हो गया है। प्रतियोगिता का आधिकारिक शुभारंभ मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा उपनिदेशक डॉ. मदन लाल ने किया। समारोह स्थल पर पहुंचने पर स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने मुख्य अतिथि का फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने दीप प्रज्वलित कर खेलकूद प्रतियोगिता की शुरुआत की।

शुभारंभ अवसर पर छात्राओं ने स्वागत गीत, वंदे मातरम और बेहतरीन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मौजूद लोगों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि डॉ. मदन लाल ने प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही प्रतिभागी छात्राओं की शानदार परेड (मार्च पास्ट) की सलामी भी ली।
विज्ञापन


अपने संबोधन में मुख्य अतिथि डॉ. मदन लाल ने युवा खिलाडिय़ों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में जिले के 6 जोन की करीब 250 छात्रा खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं। इन खिलाडिय़ों के बीच शतरंज, ताइक्वांडो, कराटे, टेबल टेनिस, बैडमिंटन और विभिन्न आयु वर्ग की रेसलिंग (कुश्ती) प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

जिला स्तरीय अंडर-19 छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन शुक्रवार को शतरंज के कड़े मुकाबले देखने को मिले। टूर्नामेंट के पहले ही राउंड में खिलाडिय़ों ने अपनी चालों से श्रेष्ठता साबित की और अगले दौर में जगह बनाई।

शतरंज प्रतियोगिता के पहले राउंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए अरुषि कश्यप (राजगढ़), वैष्णवी (नौहराधार) और नीलम (सतौन) ने 1-1 अंक हासिल कर अगले दौर में प्रवेश किया।

इसके अलावा समृद्धि कश्यप (राजगढ़), काव्यांजलि (संगड़ाह), कनिष्ठा (पांवटा) और वंशिका (संगड़ाह) ने भी अपने-अपने मुकाबले जीतकर 1-1 अंक के साथ बढ़त बनाई। वहीं खुशबू (संगड़ाह) ने ऋतिका (सतौन) को हराकर महत्वपूर्ण अंक अर्जित किया।
विज्ञापन


दूसरी और अरुषि (राजगढ़), अंकिता (सराहां), कशिश (राजगढ़), पूजा (सराहां), हर्षिता (सराहां), प्रिया (नाहन), वंशिका (नाहन), वैष्णवी (पांवटा), सांवी (नाहन), सोनाक्षी (पांवटा), नैना (पांवटा), रिया (नाहन), सुनिधि (शराहन) और अक्षिता (शराहन) जैसी खिलाड़ी पहले राउंड के बाद अपनी अगली रणनीति तैयार करने में जुट गई हैं। प्रतियोगिता के आगामी राउंड में अब इन विजेताओं के बीच और भी कड़े और दिलचस्प मुकाबले देखने को मिलेंगे।-

पीएमश्री स्कूल नाहन में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान शतरंज में दमखम दिखाते छात्रा खि

पीएमश्री स्कूल नाहन में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान शतरंज में दमखम दिखाते छात्रा खि

पीएमश्री स्कूल नाहन में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान शतरंज में दमखम दिखाते छात्रा खि

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें