फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में भूमिका निभाते हैं खेल : प्रधानाचार्य

विज्ञापन
पारंगत स्कूल नाहन में खो-खो प्रतियोगि​ता मैच खेलते बच्चे। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
पारंगत स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। पारंगत स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, कांसीवाला नाहन में जूनियर विंग एवं सीनियर विंग के विद्यार्थियों के मध्य रोमांचक खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, टीमवर्क, अनुशासन और शारीरिक दक्षता को बढ़ावा देना रहा। प्रतियोगिता में दोनों विंग के खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ भाग लिया। मैच के दौरान प्रतिभागियों ने तेज गति, उत्कृष्ट रणनीति और बेहतर तालमेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
विज्ञापन

विद्यालय की प्रधानाचार्य अनू सोढा ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल न केवल शारीरिक रूप से मजबूत बनाते हैं, बल्कि आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करते हैं। प्रतियोगिता का सफल आयोजन विद्यालय के खेल शिक्षकों एवं समस्त स्टाफ के सहयोग से संपन्न हुआ। अंत में विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें