फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सानवी शर्मा ने जीता सर्वश्रेष्ठ एथलीट का खिताब

विज्ञापन
माजरा स्कूल में अंडर-19 खेलकूद में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली छात्राएं व स्कूल स्टॉफ। स्रोत
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन








संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन/धौलाकुआं(सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला माजरा की छात्राओं ने अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया है। छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एथलेटिक्स की ओवरऑल ट्रॉफी अपने नाम कर विद्यालय का नाम पूरे जिले में रोशन किया है।

प्रतियोगिता के विभिन्न ट्रैक इवेंट्स में विद्यालय की धावकों ने कई पदक जीते। 100 मीटर दौड़ में आरुषी ने प्रथम और अर्चना ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं, 200 मीटर दौड़ में अर्चना ने बाजी मारते हुए पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि आरुषी दूसरे स्थान पर रहीं। 400 मीटर और 800 मीटर की दौड़ में सानवी ने अपनी रफ्तार का जलवा दिखाते हुए प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि रवीना दोनों इवेंट्स में दूसरे स्थान पर रहीं। इसके अलावा 1500 मीटर की लंबी दौड़ में रिया ने पहला और आरुषी ने तीसरा स्थान प्राप्त कर स्कूल की झोली में पदक डाले।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए स्कूल की प्रतिभावान खिलाड़ी सानवी शर्मा को प्रतियोगिता की बेस्ट एथलीट चुना गया और उन्हें ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस ऐतिहासिक सफलता पर विद्यालय की प्रधानाचार्य रीतु भारद्वाज, स्कूल स्टाफ और स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने शारीरिक शिक्षक नरेश कुमार और सभी विजेता छात्राओं को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस गौरवपूर्ण अवसर पर विद्यालय के प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह, विनीता कुमारी, कुशल मित्तल, बलवीर चौधरी, जसवंत सिंह, बाला देवी सहित स्टाफ के अन्य सभी सदस्य मौजूद रहे।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें