फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: खेल मैदान में नन्हे खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, जोश-2026 में बिखेरी प्रतिभा की चमक

विज्ञापन
इंडियन पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेते छात्र। स्रोत स्कूल 
विज्ञापन
(सिटी स्पोर्ट्स)
विज्ञापन

इंडियन पब्लिक स्कूल भुंगरनी में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन, तीन सदनों के विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। इंडियन पब्लिक स्कूल भुंगरनी में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता ‘जोश-2026’ उत्साह और उमंग के साथ आयोजित की गई। प्रतियोगिता में नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। नन्हे खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा, ऊर्जा, अनुशासन और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन कर खूब तालियां बटोरीं।
प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों के लिए विभिन्न दौड़ प्रतियोगिताओं सहित कई मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया। इस वर्ष प्रतियोगिताओं को अशोका, एकलव्य और शिवाजी हाउस में विभाजित किया गया था। तीनों सदनों के विद्यार्थियों ने पूरे जोश और खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा दिखाई। जेवलिन थ्रो, खो-खो, कबड्डी और म्यूजिकल चेयर जैसी प्रतियोगिताओं ने आयोजन को रोमांचक बना दिया। नन्हे बच्चों ने भी विभिन्न खेल गतिविधियों में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
विज्ञापन

दो दिनों तक विद्यालय का खेल मैदान बच्चों के उत्साह, तालियों और उमंग से गूंजता रहा। विद्यार्थियों ने खेल कौशल के साथ अनुशासन, सहयोग, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना का भी परिचय दिया। कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र ने एंकर के रूप में प्रभावशाली अंदाज में किया, जबकि खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन में शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षक रोहित पाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या दीपा शर्मा ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल शिक्षा का अभिन्न अंग हैं। खेलों से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। साथ ही उनमें आत्मविश्वास, धैर्य, अनुशासन और टीम भावना जैसे गुण भी विकसित होते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेलों में जीत से अधिक महत्वपूर्ण भागीदारी करना और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देना है।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें