फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में आयुषी ने 100 मीटर दौड़ में मारी बाजी

विज्ञापन
(सीटी स्पोर्ट्स)गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल पांवटा साहिब की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के विजे
विज्ञापन
गुरु नानक मिशन स्कूल में जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम,
विज्ञापन

देवांश 60 मीटर बैक एंड टाई रेस में रहे प्रथम
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल पांवटा साहिब में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता-2026 के तहत विभिन्न खेल मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं। प्रतियोगिता में जूनियर कक्षाओं के विद्यार्थी उत्साह के साथ भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। विभिन्न स्पर्धाओं में विजेता रहे विद्यार्थियों को स्कूल के निदेशक गुरजीत सिंह सैनी और प्रधानाचार्य गुरविंद्र कौर चावला ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक देकर सम्मानित किया।
प्रधानाचार्य गुरविंद्र कौर चावला ने बताया कि प्रतियोगिता के तहत चतुर्थ कक्षा की 200 मीटर दौड़ में करनवीर ने प्रथम, किरत चौहान ने द्वितीय और अर्थव ने तृतीय स्थान हासिल किया। तृतीय कक्षा की 60 मीटर बैक एंड टाई रेस में देवांश प्रथम, वेदांशी द्वितीय और आरव तृतीय रहे। इसी कक्षा की 50 मीटर वन लेग रेस में ऋषभ प्रथम, नव्या द्वितीय और रिहान तृतीय रहे। चतुर्थ कक्षा की इसी स्पर्धा में अधर्व प्रथम, अभिरथ राणा द्वितीय और आरुषी चौहान तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन

तृतीय कक्षा की 50 मीटर बैकवर्ड रेस में अर्नव सिंह सैनी ने प्रथम, आरव शर्मा ने द्वितीय और आर्या शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चतुर्थ कक्षा की 60 मीटर बाधा दौड़ में जयांश चौहान प्रथम, माही कुमारी द्वितीय और अर्शदीप सिंह तृतीय रहे। वहीं, तृतीय कक्षा की 60 मीटर बाधा दौड़ में प्रतीक पाटिल प्रथम, गुरनुर सिंह द्वितीय और रुद्रांश चौधरी तृतीय स्थान पर रहे।
तृतीय कक्षा की 50 मीटर थ्री लेग रेस में अनिका और जसलीन की जोड़ी प्रथम, मयूर तोमर और अयांश सिंह की जोड़ी द्वितीय तथा विहांश शर्मा और राघनय की जोड़ी तृतीय रही। चतुर्थ कक्षा की 100 मीटर दौड़ में आयुषी ने प्रथम, आरस ने द्वितीय और वैष्णवी मेनन ने तृतीय स्थान हासिल किया। तृतीय कक्षा की 30 मीटर फ्रॉग जंप में अयांश नेगी प्रथम, अर्शदीप सिंह द्वितीय और शोभित परमार तृतीय रहे।
खेल आधारित स्पर्धाओं में 50 मीटर हॉकी ड्रिब्लिंग में अयांश प्रथम, वैष्णवी द्वितीय और युवान्या तृतीय रही। 50 मीटर फुटबॉल ड्रिब्लिंग में रियांश शर्मा ने पहला स्थान हासिल किया। बास्केटबॉल ड्रिब्लिंग में हरजोत सिंह प्रथम, जसप्रीत सैनी द्वितीय और संस्कृति राजपूत तृतीय रही।
विज्ञापन

चतुर्थ कक्षा की 60 मीटर फुटबॉल ड्रिब्लिंग में अयान सिंह प्रथम, रियांश वत्स द्वितीय और विवान ठाकुर तृतीय रहे। वहीं, 60 मीटर हॉकी ड्रिब्लिंग में जीविका प्रथम, जानवी द्वितीय और पारस तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें