फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: शोभना और आयुष शर्मा बेस्ट एथलीट घोषित

विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय भरली में वार्षिक एथलेटिक मीट के दौरान विजेता खिलाडी मुख्य अतिथि के साथ/ स्तो
विज्ञापन
-खेलकूद शारीरिक फिटनेस, मानसिक दृढ़ता और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करते हैं : डॉ. ऋतु पंत
विज्ञापन

-गिरिपार क्षेत्र के राजकीय महाविद्यालय भरली में वार्षिक एथलेटिक मीट-2026 का हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब/पुरुवाला (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय भरली के खेल प्रांगण में वार्षिक एथलेटिक मीट का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. ऋतु पंत ने झंडा फहराकर किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर छात्राओं में शोभना और छात्रों में आयुष शर्मा को बेस्ट एथलीट घोषित किया गया।
इस दौरान आयोजित 100 मीटर दौड़ छात्राओं में शोभना ने प्रथम, मोनिका ने द्वितीय और आंचल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी दौड़ के छात्र वर्ग में आयुष प्रथम, यथार्थ द्वितीय और निखिल तृतीय स्थान पर रहे। लंबीकूद में भी शोभना और आंचल ने छात्राओं में तथा आयुष और रोहिल परमार ने छात्रों में अपना दबदबा कायम रखा। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर शोभना को छात्राओं में और आयुष शर्मा को छात्रों में ‘बेस्ट एथलीट’ घोषित किया गया।
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. ऋतु पंत ने विद्यार्थियों को अनुशासन और खेल भावना का पाठ पढ़ाया। उन्होंने इस बात पर विशेष बल दिया कि खेल न केवल शारीरिक फिटनेस के लिए आवश्यक हैं, बल्कि ये मानसिक दृढ़ता और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करते हैं।
मंच संचालन प्रो. सुनील शर्मा ने किया। प्रतियोगिता के दौरान ट्रैक और फील्ड की विभिन्न स्पर्धाओं में छात्र-छात्राओं के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। निर्णायक मंडल की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी शारीरिक शिक्षा विभाग के प्राध्यापक राजेश कुमार और सुरेश चंद ने निभाई। उन्होंने पूर्ण पारदर्शिता और खेल नियमों के पालन के साथ परिणामों की घोषणा की।
विज्ञापन

कॉलेज की प्रो. रेखा शर्मा, अंजना कुमारी, नमित कपूर, रामलाल, सुरेंद्र सिंह, सीता देवी और रीनू देवी ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि ने सभी विजेता खिलाड़ियों को पदक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें