फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पांवटा साहिब शहरी क्षेत्र में एकमात्र खेल मैदान हुआ बदहाल

विज्ञापन
पांवटा नगर परिषद के खेल मैदान में पार्क वाहन। संवाद
विज्ञापन
प्रवेश गेट खुला छोड़ दिए जाने से अवैध पार्किंग और मवेशी पहुंच रहे हैं खेल के मैदान में
विज्ञापन

प्रस्तावित मैदान सौंदर्यीकरण, स्टेज योजना सुविधा पूरी करना दूर, मैदान की देखरेख में बरती जा रही उदासीनता
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। शहर में एकमात्र नगर परिषद का खेल मैदान फिर से पार्किंग स्थल बनता जा रहा है। होली मेला मैदान में फ्री पार्किंग जैसी सुविधा है। बावजूद इसके खेल मैदान में वाहन पार्क कर इसकी दशा बिगाड़ी जा रही है। पिछले चार वर्षों से प्रस्तावित मैदान के सौंदर्यीकरण व स्टेज निर्माण योजना पूरी नहींं हो पाई है।
मैदान में पार्किंग होने से इसकी दुर्दशा से खेल प्रेमी और स्थानीय क्षेत्र के खिलाड़ी खासे नाराज हैं। अवैध पार्किंग करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग उठने लगी है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी समाजसेवी जगमोहन सूर्या, अश्वनी राय, गुरविंद्र सिंह, अनुज शर्मा, भरत ठाकुर, दिनेश शर्मा, भरत राणा, अचल देव व सुशांत का कहना है कि पांवटा साहिब शहरी क्षेत्र में एक ही खेल का मैदान है, जिसकी हर बरसात में हालत बहुत खराब हो जाती है। इस मैदान का कई बार गेट खुला छोड़ दिया जाता है।
शहर में कोई कार्यक्रम होने पर खेल मैदान में हर दिन सैकड़ों वाहन पार्क हो जाते हैं। मवेशी भी गेट खुला होने पर भीतर प्रवेश कर जाते हैं। बाहरी राज्यों से पहुंचने वाले यात्रियों को इस मैदान में नो पार्किंग के बारे में पता नहीं होता। वाहनों की पार्किंग से मैदान की हालत खराब हो रही है और खिलाड़ियों को खेलने के लिए भी पर्याप्त जगह नहीं मिलती है।
शनिवार रात व रविवार को दर्जनों गाड़ियां मैदान के भीतर ही पार्क की जा रहीं हैं। कई बार खेल प्रेमी और खिलाड़ियों ने इस समस्या के बारे में प्रशासन व नगर परिषद को अवगत भी करवाया है। एकमात्र खेल मैदान में वाहन पार्किंग प्रतिबंधित कर दिया जाए।
विज्ञापन


नगर परिषद पांवटा साहिब की कार्यकारी अधिकारी कंचन बाला ने बताया कि समस्या के बारे में अवगत करवाया गया है। खेल मैदान का गेट बंद करने में अभ्यास करने वाले खिलाड़ी भी सहयोग करें। गेट बंद करवाने के साथ ही गेट के आसपास नो पार्किंग जोन के बोर्ड भी लगाए जाएंगे।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें