फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: श्री खाटू श्याम की विशाल निशान यात्रा नाहन में 16 अप्रैल को

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री खाटू श्याम की विशाल निशान यात्रा नाहन में 16 अप्रैल को
विज्ञापन

चतुर्थ विशाल महोत्सव में शहर के चौगान मैदान में होगा संकीर्तन
सुरभि चतुर्वेदी, दीपक चौधरी और मीनू मीनाक्षी करेंगे भजन प्रस्तुत
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। श्री बाला जी एवं श्याम सहारा मंडल नाहन, शहर में श्री खाटू श्याम जी संकीर्तन का आयोजन करने जा रहा है। चतुर्थ विशाल महोत्सव के अंतर्गत यह कार्यक्रम दो दिवसीय होगा।
आयोजक सुनील गर्ग, अजय बंसल, अमिल अग्रवाल उर्फ बिल्ला, कंवर दिगविजय सिंह, अभिषेक चौधरी, राोहित ठाकुर, सपना, अंजना, मोनिका बंसल, नीतिन वैरागी व अनुज वैरागी ने बताया कि 16 अप्रैल को सुबह 10 बजे बाला जी मंदिर कालीस्थान से श्री खाटू श्याम की विशाल निशान यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होगी, जो कालीस्थान तालाब, गुरूद्वारा दशमेश अस्थान साहिब, गोबिंदगढ़, श्री वाल्मीकि नगर, छोटा चौक, बड़ा चौक, गुन्नुघाट बाजार, चौगान होते हुए वापस मंदिर परिसर में आकर संपन्न होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले दिन, 17 अप्रैल को नाहन के चौगान मैदान में श्री खाटू श्याम जी का संकीर्तन होगा। शाम 5 बजे से होने वाले इस संकीर्तन में जयपुर से आई भजन गायक सुरभि चतुर्वेदी, नाहन से दीपक चौधरी व मीनू मीनाक्षी अपनी प्रस्तुति देंगी। जबकि अंबाला शहर के करण म्यूजिकल ग्रुप का भी संकीर्तन में सहयोग रहेगा।
आयोजकों ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने की अपील की है।
-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें