कबड्डी स्पर्धा में खराड़ी और ददाहू का खिताब पर कब्जा
बेचड़ का बाग में आयोजित हुईं खेलकूद प्रतियोगिताएं
100 मीटर लंबी दौड़ में साक्षी और सुमित ने मारी बाजी
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। एकल भारत अभियान के अंतर्गत अंचल श्री रेणुकाजी संच सैनधार के माध्यम से बेचड़ का बाग में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस दौरान लड़कियों की कबड्डी स्पर्धा का खिताब खराड़ी के नाम रहा। जबकि, लड़कों की इसी प्रतियोगिता में ददाहू ने जीत दर्ज की।
लड़कियों की लंबी कूद प्रतियोगिता में हीना प्रथम, आशिमा द्वितीय स्थान पर रही। ऊंची कूद स्पर्धा में आशिमा ने पहला और लक्ष्मी ने दूसरा स्थान हासिल किया। लड़कों की लंबी कूद में अनिल ने प्रथम व अनिल कुमार द्वितीय स्थान पर रहे।
ऊंची कूद प्रतियोगिता में तुषार पहले व अनिल दूसरे स्थान पर रहे। लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में साक्षी प्रथम, कनक द्वितीय स्थान पर रही। जबकि 200 मीटर दौड़ स्पर्धा में आशिमा ने पहला व हीना ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
लड़कों की 100 मीटर दौड़ में सुमित प्रथम और राहुल द्वितीय स्थान पर रहा। 200 मीटर दौड़ स्पर्धा में अनिल ने पहला और अनिल कुमार ने दूसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के मुख्यातिथि रमेश ठाकुर ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर अंचल अध्यक्ष सुरेश शर्मा, अनुराधा शर्मा, मनीषा शर्मा, पारुल शर्मा, सभी ग्राम, संच व अंचल समिति के सदस्य व सभी स्कूलों से आए शिक्षक गण मौजूद रहे।
बेचड़ का बाग में आयोजित खेलकूद स्पर्धा के दौरान लंबी कूद लगाती एक प्रतिभागी। संवाद