त्रिलोकपुर के खैरी स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में मरम्मत करते कर्मचारी। संवाद
त्रिलोकपुर मंदिर और आसपास के रिहायशी क्षेत्र को मिलेगी सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
कालाअंब (सिरमौर)। त्रिलोकपुर और खैरी क्षेत्र की सीवरेज योजना के तहत खैरी स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में आई तकनीकी खराबी को जल शक्ति विभाग ने ठीक कर दिया है। प्लांट का पंप खराब होने के कारण इसके संचालन में दिक्कत आ रही थी। विभाग ने मरम्मत के बाद प्लांट को दोबारा सुचारु कर दिया है।
खैरी स्थित इस सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से त्रिलोकपुर मंदिर, आसपास के रिहायशी क्षेत्रों और खैरी क्षेत्र की सीवरेज व्यवस्था जुड़ी हुई है। ऐसे में पंप में खराबी आने से सीवरेज व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी। विभाग ने तकनीकी खराबी को दूर कर रविवार को व्यवस्था बहाल कर दी।
जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता रोशन कुमार ने बताया कि खैरी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के पंप में तकनीकी खराबी आ गई थी। इसे ठीक कर दिया गया है और अब प्लांट सुचारु रूप से काम कर रहा है।