फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: टोकियो स्कूल के विद्यार्थी केरल की संस्कृति से होंगे परिचित

विज्ञापन
विज्ञापन
टोकियो स्कूल के विद्यार्थी केरल की संस्कृति से होंगे परिचित
विज्ञापन

स्कूल में तीन दिवसीय केरल उत्सव का प्रारंभ, होंगी कई गतिविधियां
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टोकियो में मंगलवार को तीन दिवसीय केरल उत्सव आरंभ हुआ। इस उत्सव के अंतर्गत तीन दिन तक विद्यार्थियों को केरल राज्य की संस्कृति से परिचित करवाया जाएगा। इस दौरान विद्यालय में केरल की वेशभूषा, केरल के व्यंजन और केरल की रंगोली स्पर्धा होगी। इन स्पर्धाओं में स्कूल के सभी सदन भाग लेंगे।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डॉ. संजीव अत्री ने बताया कि पहले दिन केरल की रंगोली स्पर्धा आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने केरल की रंगोली बनाकर उनकी संस्कृति को जाना। बुधवार को केरल के व्यंजनों की स्पर्धा होगी। इसके बाद केरल की संस्कृति पर एक चित्र प्रदर्शनी और सिनेमा शो भी आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता के अंतिम दिन विद्यालय को गोद लेने वाले उद्योगपति नासिर रावत विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का संयोजन अध्यापिका अनीता कपूर कर रही हैं।
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें