फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: चिट्टे और 720 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चिट्टे और 720 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ एक गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कालाअंब (सिरमौर)। जिला सिरमौर पुलिस की नशे के खिलाफ दो दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई हुई है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने हरियाणा के एक व्यक्ति को 63.4 ग्राम चिट्टे और 720 प्रतिबंधित कैप्सूल सहित गिरफ्तार किया है। एसआईयू टीम ने गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। आरोपी की पहचान विनोद कुमार निवासी दुर्गा कालोनी, कालाअंब हरियाणा के रूप में हुई है। आरोपी को 720 नशीले कैप्सूल और 63.4 ग्राम चिट्टे के साथ सैनवाला क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। लिहाजा, पुलिस थाना कालाअंब में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें