फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: डेपुटेशन के सहारे चल रही प्राथमिक पाठशाला कथांजी

विज्ञापन
विज्ञापन
अप्रैल में शिक्षक के सेवानिवृत्त होने के बाद पद खाली, हर सप्ताह बदले जा रहे हैं अध्यापक
विज्ञापन

एसएमसी ने शिक्षा मंत्री, विभाग और अधिकारियों को भेजा प्रस्ताव, समाधान की राह अब भी दूर
अभिभावकों को सता रही अपने बच्चों के भविष्य की चिंता

देवराज शर्मा

सराहां (सिरमौर)। शिक्षा खंड सराहां के तहत आने वाली प्राथमिक पाठशाला कथांजी में सात महीने से स्थायी अध्यापक नहीं है। स्कूल डेपुटेशन के सहारे चल रहा है, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
अप्रैल में स्थायी अध्यापक के सेवानिवृत्त होने के बाद से विभाग अभी तक नियमित तैनाती नहीं कर पाया है। स्थिति यह है कि हर सप्ताह डेपुटेशन पर अलग-अलग अध्यापक भेजे जा रहे हैं। स्कूल में 14 बच्चे पढ़ रहे हैं। एसएमसी प्रधान पूनम शर्मा और सदस्यों मीरा देवी, मीना देवी, चंपा देवी व संजय कुमार ने बताया कि बार-बार अध्यापक बदलने से बच्चों में असमंजस रहता है। स्थायी अध्यापक होने पर पढ़ाई की निरंतरता बनी रहती है, लेकिन मौजूदा व्यवस्था में पढ़ाई बाधित हो रही है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि स्कूल में नियमित अध्यापक की नियुक्ति को लेकर वे शिक्षा मंत्री और विभागीय अधिकारियों को प्रस्ताव भेज चुके हैं। जिला उपनिदेशक प्रारंभिक सिरमौर से भी प्रतिनिधिमंडल मिल चुका है, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

नैना टिक्कर परिसर की प्रधानाचार्य संगीता भट्टी ने बताया कि रिक्त पदों की सूची विभाग को भेजी गई है। स्थायी नियुक्ति होने तक डेपुटेशन से ही स्टाफ भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें