फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार की नीतियों का प्रचार-प्रसार करेंगे किसान प्रहारी : देष्टा

विज्ञापन
नाहन में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष संजीव देष्टा। संवाद
विज्ञापन
बोले-प्रत्येक बूथ पर की जा रही 10 किसान प्रहरियों की नियुक्ति
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। केंद्र सरकार की नीतियों और योजनाओं का प्रचार-प्रसार अब किसान प्रहरियों के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए भाजपा किसान मोर्चा प्रत्येक बूथ पर 10-10 किसान प्रहरियों की नियुक्ति कर रहा है। यह जानकारी प्रदेश अध्यक्ष संजीव देष्टा ने नाहन में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी।
देष्टा ने बताया कि जिले में किसान मोर्चा की बैठकों में जिला और मंडल पदाधिकारियों के सहयोग से बूथ स्तर पर इन नियुक्तियों की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि किसानों और बागवानों के लिए बनाई गई योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना उद्देश्य है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने 150 से अधिक योजनाएं शुरू की हैं, लेकिन जानकारी के अभाव में कई लाभार्थी उनसे वंचित रह जाते हैं। ऐसे में किसान प्रहरी बूथ स्तर पर योजनाओं का प्रचार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार का तीन वर्ष का कार्यकाल निराशाजनक रहा है। दो रुपये प्रति किलोग्राम गोबर, 80 से 100 रुपये प्रति लीटर दूध खरीद, युवाओं को पांच लाख नौकरियां और महिलाओं को 1500 रुपये देने जैसे वादे अब तक पूरे नहीं हुए। इसके बावजूद सरकार जश्न मनाने की तैयारी कर रही है। पत्रकार वार्ता में भाजपा नेता बलदेव भंडारी, रामेश्वर शर्मा, निहाल सिंह, तपेंद्र सिंह, सुरेंद्र हिंदुस्तानी, दिनेश और चंद्रमोहन ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें