फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: करवा चौथ पर मुख्य बाजार में रही चहल पहल

विज्ञापन
करवा चौथ पर पांवटा मुख्य बाजार में रविवार को भी दिखी चहल पहल:: संवाद
विज्ञापन
करवा चौथ पर मुख्य बाजार में रही चहल पहल
विज्ञापन

हर रविवार बाजार बंद रहता है, पर्व के चलते खुली रहीं काफी दुकानें
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। नवरात्र के बाद बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ना शुरू हो जाती है। हर सप्ताह रविवार को मुख्य बाजार बंद रहता है लेकिन करवाचौथ के चलते रविवार को बाजार में काफी चहल पहल रही। काफी दुकानें खुली रहने से दूरदराज ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंची महिलाओं समेत ग्रामीणों ने खरीदारी की।
विज्ञापन

गिरिपार से पहुंची श्वेता चौहान, चंद्रकला, पार्वती, सरिता चौहान, अनिता, रघुवीर सिंह व करन ठाकुर ने बताया कि गांव से रविवार को खरीदारी करने पहुंचे। हर सप्ताह रविवार को बाजार बंद रहता है। घर से निकलते वक्त सोचा था कि साथ लगते उत्तराखंड के विकासनगर बाजार से खरीदारी कर लेंगे लेकिन पांवटा पहुंचने पर काफी दुकानें खुली नजर आईं। इसके चलते जम कर मुख्य बाजार में खरीदारी करने के बाद ठीक समय पर बस से वापस अपने गांव को लौटने का पूरा समय मिल गया। रविवार को भी पांवटा में मिठाई की दुकानों, मेहंदी सजाने, पूजन सामग्री तथा मनियारी की दुकानों में चूडियां समेत सामान खरीदने को भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

संवाद

करवा चौथ पर पांवटा मुख्य बाजार में रविवार को भी दिखी चहल पहल:: संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें