-नाहन शाखा की बैठक में आंदोलन में शामिल होने का निर्णय
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। लंबित मांगों के पूरा न होने से नाराज हिमाचल पथ परिवहन निगम के करीब 9 हजार पेंशनर अब आंदोलन की राह पर हैं। प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर पेंशनर 3 नवंबर से शिमला स्थित निगम मुख्यालय में अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे। इस आंदोलन में नाहन शाखा के सदस्य भी परिवारों सहित शामिल होंगे।
हिमाचल परिवहन पेंशनर्स कल्याण संगठन की नाहन शाखा की आपात बैठक में आंदोलन में भाग लेने का निर्णय लिया गया। संगठन के सचिव कन्हैयालाल कौशिक ने बताया कि सरकार और निगम प्रबंधन के रवैये के कारण बुजुर्ग पेंशनरों को अपने हक के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर यह धरना दिया जाएगा। नाहन क्षेत्र के पेंशनर परिवारों सहित आंदोलन में शामिल होंगे। बैठक में लंबित मांगों की अनदेखी पर रोष जताते हुए सभी सदस्यों से आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया गया।-