फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: कालाअंब-खजुरना सड़क का सुधारीकरण कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कालाअंब-खजुरना सड़क का सुधारीकरण कार्य शुरू
विज्ञापन

विक्रमबाग क्षेत्र में बारिश से क्षतिग्रस्त हुई थी सड़क
संवाद न्यूज एजेंसी

कालाअंब (सिरमौर)। विकास खंड नाहन के बिक्रमबाग में क्षतिग्रस्त कालाअंब-खजुरना सड़क का सुधारीकरण कार्य शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि दो सप्ताह पहले बिक्रमबाग क्षेत्र में वन विभाग की चौकी के पास भारी बरसात के चलते सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी।

इससे कालाअंब, नाहन व पांवटा साहिब जाने के लिए लोगों को मुश्किलें पेश आ रही हैं। हालांकि एक स्थानीय व्यक्ति की निजी भूमि से वैकल्पिक मार्ग बहाल किया गया था लेकिन कुछ दिन बाद उक्त व्यक्ति ने वैकल्पिक मार्ग को वाहनों के लिए बंद कर दिया। जबकि पैदल चलने के लिए मार्ग खुला रखा गया है।
विज्ञापन


स्थानीय ग्रामीण लाल सिंह, कश्मीर सिंह, ललित कुमार, वार्ड सदस्य अमजद, सोनू, संत कुमार, साहब सिंह ने बताया कि भारी बरसात के कारण बिक्रमबाग में सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिससे कालाअंब से पांवटा साहिब वाया बिक्रमबाग जाने के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

कालाअंब से नाहन और पांवटा जाने के लिए नेशनल हाईवे की अपेक्षा शार्टकट रास्ते के तौर पर अधिकांश लोग इसी सड़क का इस्तेमाल करते हैं। बहरहाल, सड़क के सुधरने से कालाअंब से नाहन व पांवटा साहिब जाने के लिए पांच किलोमीटर सफर कम हो जाएगा।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता आलोक जुनेजा ने बताया कि बिक्रमबाग में क्षतिग्रस्त सड़क का सुधार कार्य शुरू कर दिया गया है। जल्द ही सड़क पर यातायात बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें