फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: कालाअंब पंचायत में 38 में से 14 प्रत्याशियों ने लिया नामांकन वापिस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कालाअंब (सिरमौर)। जिला सिरमौर के विकास खंड नाहन की ग्राम पंचायत कालाअंब में नामांकन वापिस लेने के अंतिम दिन शुक्रवार तक कुल 14 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र वापिस लिए। उक्त पंचायत में प्रधान, उपप्रधान और सदस्यों के लिए कुल 38 लोगों ने नामांकन दाखिल किए थे।
विज्ञापन


इनमें प्रधान पद से नामांकन वापिस लेने वालों में 05 प्रत्याशियों रेखा, राजबीर, तरसेम, मोहम्मद इस्लाम और गुरनाम के नाम शामिल हैं, जबकि 06 प्रत्याशी यशपाल, पवन कुमार, चमन लाल, सुभाष, ज्ञान चंद और बलविंद्र सिंह चुनाव मैदान में हैं। उपप्रधान पद की दावेदारी से नामांकन वापिस लेने वाले 02 प्रत्याशियों में जरनेल व राजेश के नाम शामिल हैं और 04 प्रत्याशी गुरप्रीत सिंह, सोमनाथ, तरसेम व अशोक कुमार चुनाव मैदान में हैं। वार्ड सदस्यों में कुल प्रत्याशी 21 थे, जिनमें से 07 लोगों ने नामांकन वापिस ले लिया। एआरओ संजीव वर्मा ने बताया कि कालाअंब पंचायत में सभी विभिन्न पदों के लिए 38 प्रत्याशियों ने नामांकन भरा था, इनमें से 14 प्रत्याशियों ने नामांकन वापिस लिए हैं और शेष प्रत्याशी चुनाव मैदान में डटे हुए हैं।
विज्ञापन


-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें