फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में सड़क हादसा: नीम करोली बाबा के दर्शन से लौट रहे परिवार की कार नदी में गिरी, बाल-बाल बचे श्रद्धालु

Fri, 25 Sep 2026 12:16 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, कालाअंब (सिरमौर)।

सार

Neem Karoli Baba Darshan Sirmaur Car Accident: सिरमौर के कालाअंब-सकेती सड़क पर शुक्रवार सुबह श्रद्धालुओं से भरी कार अनियंत्रित होकर करीब 150 फीट नीचे मारकंडा नदी में जा गिरी। कार में सवार श्रद्धालु उत्तराखंड के नीम करोली बाबा के दर्शन कर पंजाब लौट रहे थे। हादसे के बाद ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नीम करोली बाबा के दर्शन से लौट रहे परिवार की कार नदी में गिरी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कालाअंब-सकेती सड़क पर शुक्रवार सुबह श्रद्धालुओं से भरी एक कार अनियंत्रित होकर करीब 150 फीट नीचे मारकंडा नदी में जा गिरी। हादसे में कार सवार सभी श्रद्धालु सुरक्षित बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार पंजाब नंवाशहर के श्रद्धालुओं का परिवार उत्तराखंड स्थित नीम करोली बाबा के दर्शन करने के बाद पंजाब लौट रहा था। कार जब सकेती में अचार उद्योग के समीप पहुंची तो सड़क पर मौजूद तीखे मोड़ पर चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा।
विज्ञापन


नदी में कुछ दूरी तक बही कार
अनियंत्रित होने के बाद कार सड़क से नीचे लुढ़कते हुए करीब 150 फीट नीचे मारकंडा नदी में जा गिरी। बताया जा रहा है कि नदी में गिरने के बाद कार कुछ दूरी तक पानी में बही भी। इसके बाद कार आगे जाकर फंस गई। कार के नदी में गिरने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने राहत और बचाव कार्य शुरू करते हुए कार में सवार सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

अस्पताल पहुंचाए गए श्रद्धालु
हादसे के बाद सभी श्रद्धालुओं को अस्पताल पहुंचाया गया। उपलब्ध जानकारी के अनुसार हादसे में किसी की जान नहीं गई है और सभी श्रद्धालु सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हादसे के कारणों की जांच
पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए आगामी कार्रवाई कर रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार कार तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे नदी में गिरी। करीब 150 फीट नीचे नदी में कार गिरने के बावजूद सभी श्रद्धालुओं के सुरक्षित बच जाने से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें