फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में सड़क हादसा: 150 फीट नीचे उफनती मारकंडा में गिरी कार, बाल-बाल बची छह जिंदगियां

Fri, 25 Sep 2026 12:16 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, कालाअंब (सिरमौर)।

सार

Neem Karoli Baba Darshan Sirmaur Car Accident: सिरमौर के कालाअंब-सकेती सड़क पर शुक्रवार सुबह श्रद्धालुओं से भरी कार अनियंत्रित होकर करीब 150 फीट नीचे मारकंडा नदी में जा गिरी। कार में सवार श्रद्धालु उत्तराखंड के नीम करोली बाबा के दर्शन कर पंजाब लौट रहे थे। हादसे के बाद ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नीम करोली बाबा के दर्शन से लौट रहे परिवार की कार नदी में गिरी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरमाैर जिले के कालाअंब-सुकेती-खजूरना सड़क पर शुक्रवार सुबह कुछ ही पलों में ऐसा खौफनाक मंजर सामने आया कि जिसने देखा, उसके रोंगटे खड़े हो गए। अचार फैक्ट्री के समीप तीखे मोड़ पर बेकाबू हुई कार सड़क से करीब 150 फीट नीचे गहरी खाई में जा गिरी। कार सवार कुछ समझ पाते, इससे पहले ही वाहन उफनती मारकंडा नदी के तेज बहाव में पहुंच गया और पानी के साथ बहने लगा। अंदर फंसे छह लोगों में चीख-पुकार मच गई। जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही मां ने अपनी तीन साल की बच्ची जपलीन को दुपट्टे से कमर में बांध लिया। कार की खिड़की बंद न हो, इसके लिए अपना पैर उसमें अड़ा दिया। इसी बीच ग्रामीण देवदूत बनकर पहुंचे और जान जोखिम में डालकर कार में फंसे सभी छह लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

विज्ञापन




हादसा सुबह करीब 5:30 बजे नागल सकेती पंचायत में अचार फैक्ट्री के पास हुआ। कार में तीन महिलाएं, दो पुरुष और तीन वर्षीय बच्ची सवार थी। सभी पंजाब के मोहाली और चंडीगढ़ क्षेत्र के रहने वाले थे। वे उत्तराखंड स्थित नीम करोली बाबा मंदिर में दर्शन करने के बाद वापस लौट रहे थे। अचार फैक्ट्री के पास तीखे मोड़ पर पहुंचते ही कार अचानक अनियंत्रित हो गई। इसके बाद वाहन सड़क से नीचे लुढ़कता हुआ करीब 150 फीट गहरी ढलान में जा गिरा। खाई में गिरने के बाद भी खतरा खत्म नहीं हुआ। कार आगे बढ़ते हुए मारकंडा नदी के तेज बहाव में जा पहुंच और पानी के साथ काफी दूरी तक बहती चली गई।
विज्ञापन




 

कार के नदी में पहुंचते ही सवारों में चीख-पुकार मच गई। चारों ओर तेज बहाव और कार के अंदर फंसे लोगों के सामने बाहर निकलने की चुनौती थी। इस दौरान तीन वर्षीय जपलीन की मां ने हिम्मत नहीं हारी। उसने बच्ची को अपने दुपट्टे से कमर में बांध लिया, ताकि कार के बहने के दौरान वह उससे अलग न हो जाए। खिड़की बंद होने से बाहर निकलने का रास्ता न रुक जाए, इसके लिए मां ने अपना पैर खिड़की में अड़ा दिया। कुछ पल तक छह लोग उफनती नदी के बीच जिंदगी बचाने के लिए संघर्ष करते रहे। आसपास के ग्रामीणों को जैसे ही हादसे की सूचना मिली, वे मौके की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे सभी छह लोगों को बाहर निकाल लिया।

हादसे की सूचना पुलिस और 108 एंबुलेंस को दी गई। एंबुलेंस के पहुंचने पर सभी छह घायलों को मेडिकल कॉलेज नाहन ले जाया गया। घायलों में कार चालक उमेश सिंह निवासी सेक्टर-36 डी, चंडीगढ़, सुरजीत सिंह, लीला देवी, रमनदीप और तीन वर्षीय जपलीन, सभी एसएएस नगर (मोहाली) निवासी शामिल हैं। उपचार के बाद सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। कार सवारों ने हादसे के संबंध में पुलिस में कोई मामला दर्ज करवाने से इनकार किया है। उन्होंने बताया कि जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां उन्हें सड़क का गड्ढा लगा था। जैसे ही गाड़ी अनियंत्रित हुई, तब एहसास हुआ कि वह सड़क का गड्ढा नहीं बल्कि गहरी खाई थी।
विज्ञापन

तीन-चार साल से मरम्मत की गुहार, अब भी खतरनाक बना मोड़
छह लोगों के बाल-बाल बचने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा सड़क की बदहाली और सुरक्षा इंतजामों पर फूट पड़ा। ग्रामीण तेजवीर सिंह, जगपाल, राकेश, वीर सिंह, जयपाल और संजीव आदि ने बताया कि इस स्थान पर सड़क की मरम्मत की मांग वे पिछले करीब तीन-चार साल से करते आ रहे हैं। बारिश के कारण सड़क की हालत और खराब हो जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि एक ओर तीखा मोड़ है, दूसरी ओर नीचे गहरी ढलान और उसके बाद मारकंडा नदी। इसके बावजूद यहां पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं हैं। कई बार संबंधित विभाग के समक्ष समस्या उठाई गई, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग मानों किसी बड़े हादसे के इंतजार में है। शुक्रवार को छह लोगों की जान बच गई, लेकिन हर बार किस्मत साथ दे, यह जरूरी नहीं। ग्रामीणों ने यहां मजबूत क्रैश बैरियर, चेतावनी बोर्ड और क्षतिग्रस्त सड़क की तत्काल मरम्मत की मांग की है।

सुबह सकेती सड़क पर हादसे के बाद सभी घायलों को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन पहुंचाया। सभी सुरक्षित हैं।-एनएस नेगी, एसपी सिरमौर

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें