फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: कालाअंब-पांवटा फोरलेन की कमान अब एनएचएआई के हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
60 किलोमीटर मार्ग को अधीन लेने की प्रक्रिया शुरू, प्राक्कलन की दोबारा होगी जांच
विज्ञापन

फोरलेन की चौड़ाई के अनुसार भूमि का निरीक्षण और अवैध कब्जे हटाने की भी तैयारी

संवाद न्यूज एजेंसी
कालाअंब (सिरमौर)। कालाअंब-पांवटा साहिब राष्ट्रीय राजमार्ग-07 के प्रस्तावित फोरलेन निर्माण की आगामी प्रक्रिया अब भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के हाथ में होगी। राज्य एनएच की देखरेख कर रहे लोक निर्माण विभाग ने करीब 60 किलोमीटर लंबे इस मार्ग को एनएचएआई के अधीन करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। हालांकि, एनएचएआई ने अभी औपचारिक रूप से मार्ग का अधिग्रहण नहीं किया है।
एनएचएआई के परियोजना अधिकारी अनिल दहिया ने बताया कि कालाअंब-पांवटा एनएच-07 को स्टेट एनएच से एनएचएआई के अधीन लेने की प्रक्रिया चल रही है। राज्य एनएच विभाग की ओर से फोरलेन निर्माण के लिए तैयार किए गए प्राक्कलन का एनएचएआई दोबारा तकनीकी स्तर पर अवलोकन करेगा। इसमें किसी तरह की कमी पाए जाने पर आवश्यक संशोधन के बाद ही निर्माण की आगामी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

फोरलेन की प्रस्तावित चौड़ाई के अनुसार सड़क के दोनों ओर उपलब्ध भूमि का दोबारा निरीक्षण भी किया जा सकता है। इसके साथ ही एनएच की भूमि के दायरे में आने वाले स्थायी और अस्थायी अवैध कब्जों को चिह्नित कर हटाने की कार्रवाई भी प्रस्तावित है। इससे फोरलेन निर्माण के लिए आवश्यक भूमि और अन्य तकनीकी पहलुओं को स्पष्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

राज्य एनएच विभाग के अधिशासी अभियंता राकेश खंडूजा ने बताया कि कालाअंब-पांवटा एनएच-07 के फोरलेन निर्माण की आगामी प्रक्रिया सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की एजेंसी एनएचएआई की ओर से आगे बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें