मुख्यातिथि उद्योगमंत्री हर्षवर्धन चौहान ने विजेताओं को बांटे पुरस्कार
रामलीला खेल पांवटा मैदान में सिरमौर कबड्डी लीग-2 का हुआ समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। रामलीला खेल मैदान पांवटा साहिब में सिरमौर कबड्डी लीग-2 का समापन हुआ। फाइनल में जोरदार प्रदर्शन करते हुए लाधी योद्धा ने गिरिपार वॉरियर्स टीम को हरा कर ट्राॅफी पर कब्जा जमा लिया है। समापन और पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्यातिथि उद्योगमंत्री हर्षवर्धन चौहान ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए। प्रो. कबड्डी के खिलाड़ी अनिल जस्टा को पूरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने पर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार
मिला।
प्रदेश कबड्डी संघ महासचिव व जिला कबड्डी संघ अध्यक्ष कुलदीप राणा, महासचिव वीर सिंह ठाकुर व ग्यार सिंह नेेगी ने बताया कि कुल 8 टीमों के बीच मुकाबले हुए। इनमें नाहन किंग्स, गिरिपार वाॅरियर्स, लाधी योद्धा, रेणुका टाइटंस, यमुना वैली पांवटा, राजगढ़ टाइगर्स, शिलाई लायंस व मां भंगायणी पैंथर्स टीम शामिल रही। फाइनल में लाधी योद्धा टीम ने गिरिपार वॉरियर्स को 61-40 से हरा कर ट्राॅफी पर कब्जा जमाया। इससे पहले प्रथम सेमीफाइनल में लाधी योद्धा ने मां भंगायनी पैंथर्स तथा दूसरे सेमीफाइनल में गिरिपार वाॅरियर्स ने नाहन किंग्स को हरा कर फाइनल में प्रवेश किया। विजेता टीम को दो लाख रुपये व ट्राॅफी तथा उप विजेता टीम को एक लाख इनाम राशि व रनर ट्राॅफी प्रदान की जाएगी। सिरमौर कबड्डी लीग प्रतियोगिता के समापन व पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्यातिथि उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने पुरस्कार वितरित किए।
इस अवसर पर एसडीएम पांवटा साहिब गुंजीत सिंह चीमा, डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर,एसएचओ कुलवंत कंवर, सीता राम शर्मा, कुलदीप राणा, वीर सिंह ठाकुर, अतर सिंगटा, ग्यार सिंह नेगी, ज्वाहर देसाई, मनोज शर्मा, प्रदीप शर्मा और कंवर ठाकुर आदि मौजूद रहे।
इसके अलावा नाथू राम शर्मा, अमित धीमान, पूरन ठाकुर, प्रदीप ठाकुर, रोहित ठाकुर, काजल, बलबीर जस्टी, नरेंद्र ठाकुर, भरत ठाकुर, प्रकाश धामटा, सतीश कपूर, बलबीर ठाकुर, ओम प्रकाश चौहान, दिनेश शर्मा, संजू राणा, रोहित शर्मा, बलबीर जस्टा, प्रदीप ठाकुर, अशोक ठाकुर, सुरेंंद्र तोमर, अनुज कंवर, भरत राणा, राजेश चौहान और राजेश आदि भी मौजूद रहे।
संवाद