फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: आग से दहके विला राउंड के जंगल

विज्ञापन
नाहन के विला रांऊड जंगल में फैली आग। संवाद
विज्ञापन
आग से दहके विला राउंड के जंगल
विज्ञापन

अग्निशमन विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। गर्मी बढ़ने के साथ ही जिला सिरमौर में जंगलों में आग की घटनाएं भी बढ़ने लगी हैं। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से आग की घटनाएं पिछले कुछ समय में सामने आ चुकी हैं। ताजा मामले में जिला मुख्यालय नाहन में विला राउंड के जंगलों में आग लग गई। यहां सोमवार सुबह जंगल में अचानक आग भड़क गई और देखते ही देखते आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया और आगे बढ़ने लगी। इस दौरान आसपास के लोगों ने दमकल विभाग को आग की सूचना दी।
सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बता दें कि रविवार रात को महाविद्यालय नाहन के आसपास भी शिमला रोड के साथ लगते जंगलों में आग लग गई थी जिससे भारी मात्रा में वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। माना जा रहा है कि आग अधिकतर मामलों में बीड़ी या सिगरेट पीने के बाद जलती हुई फेंक देने से लगती है। ऐसे में संबंधित विभागों की ओर से अपील की जा रही है कि जलती हुई बीड़ी या सिगरेट जमीन पर न फेंकें।
विज्ञापन


उधर, अग्निशमन विभाग के नाहन केंद्र प्रभारी राज कुमार ने बताया कि विला राउंड में जैसे ही आग लगने की जानकारी मिली तुरंत टीम मौके पर रवाना हुई। इस दौरान टीम की ओर से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आग लगने से करीब 50 हजार की वन संपदा को नुकसान पहुंचा है जबकि आग पर काबू पाए जाने से करीब एक करोड़ रुपये की संपदा बचाई गई है। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है।

नाहन के विला रांऊड जंगल में फैली आग। संवाद

नाहन के विला रांऊड जंगल में फैली आग। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें