फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: आयुष्मान योजना में जेसी जुनेजा अस्पताल को सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार मिला

विज्ञापन
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में सर्वश्रेष्ठ कार्यपर पुरस्कार प्राप्त करते रामल
विज्ञापन
आयुष्मान योजना में जेसी जुनेजा अस्पताल को मिला सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार
विज्ञापन

विधायक अजय सोलंकी और सीएमओ डॉ. अजय पाठक ने बांटे पुरस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए जेसी जुनेजा अस्पताल सूरजपुर को जिले में सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार मिला है। अस्पताल प्रबंधन के पीआरओ रामलाल शर्मा ने पुरस्कार प्राप्त किया।
विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधन की ओर से डॉक्टर संजीव सहगल ने सभी स्टाफ को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आयुष्मान भारत कार्ड धारकों का निशुल्क इलाज किया जा रहा है। आम लोगों तक उच्च स्तर की बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए अस्पताल प्रबंधन सदैव ही प्रयासरत है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जिला सिरमौर नाहन की ओर से विश्व हृदय दिवस पर जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय नाहन में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में जगदीश चंद जुनेजा बहुविशेषज्ञ अस्पताल सूरजपुर पांवटा साहिब को सरकार की ओर से चलाई जा रही आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में सर्वश्रेष्ठ कार्य किया है। इसके लिए नाहन विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय सोलंकी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला सिरमौर डॉ. अजय पाठक की ओर से पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन

संवाद
...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें