फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: जेपीएल-2 का आगाज, एनएसयूआई एकादश ने सात विकेट से जीता मैच

Fri, 09 Oct 2026 12:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
विज्ञापन
पांवटा साहिब नगर परिषद खेल मैदान में चल रही जंग प्रीमियर लीग सीज़न -2 के दौरान मैच में शॉट खेलत
विज्ञापन
सिटी स्पोर्ट्स
विज्ञापन

नगर परिषद खेल मैदान में डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू, शहरी-पंचायती क्षेत्रों की 53 टीमें ले रही हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। नगर परिषद खेल मैदान में बुधवार देर शाम जंग प्रीमियर लीग-2 (जेपीएल-2) डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज हुआ। उद्घाटन मुकाबले में एनएसयूआई एकादश ने सिंगपुरा एकादश को सात विकेट से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। प्रतियोगिता में शहरी और पंचायत क्षेत्रों की करीब 53 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
आयोजक जिला परिषद सदस्य अरिकेश जंग, विशाल वालिया और मोहब्बत अली ने बताया कि सिंगपुरा एकादश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित सात ओवर में 55 रन बनाए। सौरव ने 17 गेंदों में 30 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एनएसयूआई एकादश ने 3.5 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 56 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर पांवटा साहिब के पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के उद्देश्य से खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष से पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र की नगर परिषद और पंचायतों की टीमों के लिए जंग प्रीमियर लीग आयोजित की जा रही है। इसमें पांवटा साहिब के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा नाहन विधानसभा क्षेत्र की कुछ चयनित टीमें भी हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को क्रिकेट में प्रतिभा दिखाने का मंच मिल रहा है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेलकूद, शिक्षा और क्षेत्रहित से जुड़ी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें