फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: जसकरण ने लैग प्रेस में उठाया 415 किलोग्राम वजन, वर्ल्ड रिकाॅर्ड का दावा

विज्ञापन
लैग प्रेस में रिकार्ड बनाने वाले जसकरण सिंह अपने जिम ट्रेनर भवनीत सभ्रवाल और पिता कुलविंद्र सिं
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

जसकरण ने लैग प्रेस में उठाया 415 किलोग्राम वजन, वर्ल्ड रिकाॅर्ड का दावा

एलाइट बुक ऑफ रिकाॅर्ड्स में दर्ज हुआ नाम, भवनीत के सानिध्य में करिश्मा

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। नाहन शहर के जिम ट्रेनर भवनीत सभ्रवाल के सानिध्य में अंबाला के 18 वर्षीय जसकरण सिंह ने लैग प्रेस में 415 किलोग्राम वजन उठाकर सारे रिकाॅर्ड तोड़ दिए हैं।

हरियाणा के अंबाला के रहने वाले और नाहन के मूल निवासी जसकरण सिंह तुर्का का नाम इस उपलब्धि के बाद एलाइट बुक ऑफ रिकाॅर्ड्स में दर्ज हो गया है। भवनीत ने अब वर्ल्ड रिकाॅर्ड के लिए दावा पेश कर दिया है।
विज्ञापन


इस सिलसिले में बुधवार को जिम ट्रेनर भवनीत ने अपने शिष्य जसकरण के साथ नाहन में पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान जसकरण के पिता कुलविंद्र सिंह और भवनीत की माता रजवंत कौर भी मौजूद रहीं।

भवनीत ने कहा कि इस रिकॉर्ड के लिए हरेक एंगल से वीडियोग्राफी को सबमिट किया गया था। जसकरण सिंह ने 365 किलो के साथ 50 किलो लैग प्रेस किया। इस रिकॉर्ड की खास बात यह है कि जसकरण ने टीम एजर श्रेणी में सामान्य डाइट लेकर सिर्फ तीन माह में यह मुकाम हासिल किया है।

उन्होंने बताया कि जसकरण ने यह कारनामा 17 अक्टूबर को किया था लेकिन एक माह इसकी सत्यापना (वेरिफिकेशन) में लग गया। उन्होंने कहा कि लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी नाम दर्ज करवाने की तैयारी हो चुकी है।

गौरतलब है कि पहला वर्ल्ड रिकॉर्ड हंगरी के एक टीन एजर के नाम था, जिन्होंने लैग प्रेस में 250 किलोग्राम का रिकाॅर्ड बनाया था। जसकरण सिंह ने न केवल वर्ल्ड रिकॉर्ड ब्रेक किया बल्कि उससे दो गुना वजन उठाकर एक नया कीर्तिमान भी स्थापित किया है।

बता दें कि नाहन शहर के रहने वाले भवनीत सभ्रवाल मौजूदा समय में अंबाला के पंजोखड़ा में फ्लाई हाई जिम चला रहे हैं। जसकरण को संवारने में भवनीत ने पूरी ताकत झौंकी। साथ ही अपने अनुभवों का भी इस्तेमाल किया। भवनीत ने कहा कि वो जल्द ही नाहन में भी जिम शुरू करेंगे।
विज्ञापन


इस दौरान जसकरण सिंह ने भी अपनी उपलब्धि को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि केवल नेचुरल डाइट लेकर ये उपलब्धि पाई है। उनका यही सपना है कि वह देश का नाम रोशन करे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें