नाहन। छोटी दिवाली पर भी नाहन में आभूषणों की खरीदारी का खासा उत्साह देखने को मिला। आमतौर पर धनतेरस के दिन आभूषण खरीदने को शुभ माना जाता है, लेकिन इस बार छोटी दिवाली पर भी लोगों ने जमकर खरीदारी की। शहर के विभिन्न आभूषण प्रतिष्ठानों पर सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई।
विज्ञापन
शहर के छोटा चौक स्थित आभूषण की दुकानों पर दिनभर ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। लोग अपनी पसंद के सोने-चांदी के आभूषण खरीदते नजर आए। छोटी दिवाली पर बाजार में खरीदारी का यह उत्साह दुकानदारों के लिए भी राहत और खुशी लेकर आया। ग्राहकों की अच्छी-खासी भीड़ से आभूषण कारोबारियों के चेहरे खिले रहे। संवाद