फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नरेंद्र पाल सिंह सहोता सर्वसम्मति से बने जट महासभा जिला इकाई के प्रधान

विज्ञापन
सर्वसम्मति से चुने गए जट महासभा सिरमौर इकाई के अध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्य। संवाद
विज्ञापन
जट समाज, सभी धर्म-समुदायों में सद्भावना व क्षेत्रहित को मिल कर कार्य : सहोता
विज्ञापन

पातलियों गुरुद्वारा साहिब के प्रांगण में जट महासभा जिला सिरमौर इकाई की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। ग्राम पंचायत पातलियों गुरुद्वारा साहिब के प्रांगण में जट महासभा जिला सिरमौर इकाई की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से नरेंद्र पाल सिंह सहोता को जट महासभा के जिला इकाई के प्रधान और तजिंद्र सिंह सहोता को महासचिव का जिम्मा मिला है। नई कार्यकारिणी की पहली बैठक 15 नवंबर 2026 को हरिपुर टोहाना के पुरातन गुरुद्वारा साहिब के प्रांगण में होगी।
कार्यकारिणी कमेटी की बैठक बलजीत सिंह नागरा की अध्यक्षता में हुई जिसमें 51 सदस्यीय कमेटी के 21 सदस्यों का चुनाव करके 9 सदस्यों को पदाधिकारी चुना गया। इसमें प्रधान सरदार नरेंद्र पाल सिंह सहोता को, उपप्रधान सरदार जसविंद्र सिंह बिलिंग एवं निर्मल सिंह, महासचिव तजिंद्र सिंह सहोता, सहसचिव सरदार सतवीर सिंह बैंस एवं जगजीत सिंह, कोषाध्यक्ष गुरपाल सिंह गिल, संगठन सचिव अर्जुन सिंह नागरा, सोशल मीडिया प्रभारी तरनजीत सिंह गिल, कार्यकारी प्रवक्ता एवं प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक प्रभारी गुरविंद्र सिंह गोपी लेहल को चुना गया।
विज्ञापन

जबकि, कार्यकारिणी सदस्यों में सुरजीत सिंह, चरणजीत सिंह भुल्लर, सुरेंद्र सिंह जंगी, रूपिंद्र सिंह लेहल, बलजीत सिंह बाजवा, परमिंद्र सिंह सहोता, मोहन सिंह सहोता, तपेंद्र सिंह बैंस, गुरचरण सिंह गिल, सतविंद्र सिंह लेहल, हरभजन सिंह टोहाना, बहादुर सिंह पतलियों, बलजीत सिंह नागरा को चुना गया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि हर माह अलग-अलग गांवों में बैठकें की जाएंगी जहां पर अन्य सक्रिय सदस्यों को कार्यकारिणी में सदस्य लिया जाएगा। इसके तहत पहली बैठक 15 नवंबर 2026 को हरिपुर टोहाना के पुरातन गुरुद्वारा साहिब के प्रांगण में बाद दोपहर 3 बजे रखी गई है। अगली बैठक दिसंबर के दूसरे रविवार को किसी अन्य गांव में रखी जाएगी जो उसी दिन तय किया जाएगा।
विज्ञापन

सर्वसम्मति से प्रधान बने एनपीएस सहोता ने कहा कि समुदाय के उत्थान के लिए मिल कर कार्य करेंगे। सभी कार्यकारिणी सदस्य टीम के साथ समुदाय के बुद्धिजीवियों और शिक्षित जुझारू युवाओं को साथ लेकर चलेंगे। गुरु की नगरी पांवटा साहिब में शांति व्यवस्था, विभिन्न धर्म-समुदायों के लोगों के बीच आपसी आपसी सद्भावना व भाईचारा कायम रखने को समन्वय स्थापित किया जाएगा। जट समुदाय के पिछड़े व पात्र लोगों का हर संभव सहयोग को टीम तत्पर होकर कार्य करेगी।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें