फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: महिला हिंसा के खिलाफ जनवादी महिला समिति ने जताया रोष, सख्त कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
-बड़ू साहिब मामले में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने देश, प्रदेश और विशेषकर जिला सिरमौर में महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा की गंभीर घटनाओं पर गहरी चिंता और कड़ा रोष व्यक्त किया है। समिति की पूर्व राज्य अध्यक्ष संतोष कपूर, जिला कमेटी सचिव अमिता चौहान, आशा शर्मा, सेवती कमल, रेणु और फरिदा ने एक संयुक्त बयान में कहा कि पूरे देश की तरह हिमाचल प्रदेश और सिरमौर जिले में भी महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि आए दिन महिला हिंसा के नए-नए और खौफनाक तरीके सामने आ रहे हैं, जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि सरकार इन अपराधों को रोकने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। महिला समिति ने हाल ही में बड़ू साहिब में छात्राओं के वीडियो बनाए जाने के मामले को बेहद शर्मनाक और गंभीर बताया है। समिति ने इस बात पर कड़ी आपत्ति और गहरी चिंता जताई है कि विश्वविद्यालय के महिला शौचालय की देखरेख के लिए एक पुरुष कर्मचारी को रखा गया था, जो कि पूरी तरह से अनुचित, गैर-कानूनी और सुरक्षा के नियमों के खिलाफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति ने मांग की है कि जिले में महिलाओं के साथ हो रही इस हिंसा पर तुरंत रोक लगाई जाए और बड़ू साहिब मामले के आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए, ताकि भविष्य में कोई भी ऐसी घिनौनी हरकत करने की हिम्मत न कर सके। इसके साथ ही समिति ने सभी कार्यस्थलों पर यौन हिंसा के खिलाफ आंतरिक शिकायत कमेटियों के गठन और उन्हें तुरंत सक्रिय करने की पुरजोर मांग की है ताकि महिलाओं को एक सुरक्षित माहौल मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें