फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: महीने भर पहले बनी सड़क की बिगड़ी सूरत, पड़े बड़े-बड़े गड्ढे

विज्ञापन
धौलाकुआं-जमटा सड़क पर बायला के समीप मार्ग पर पड़े गड्ढे। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन




योगेंद्र अग्रवाल
ददाहू (सिरमौर)। जिला सिरमौर के तीन विधानसभा क्षेत्रों को आपस में जोड़ने वाली धौलाकुआं-जमटा वाया बायला सड़क की हालत सुधरने की अपेक्षा बिगड़ती जा रही है। नई बनी यह सड़क कई जगहों से टूटकर गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। हैरानी की बात यह है कि करीब एक महीने पहले ही इस सड़क को स्तरोन्नत करके चौड़ा और पक्का किया गया था। एक महीने बाद ही मानसून की बारिश के कारण यह टूटना भी शुरू हो गया है।
बता दें कि बायला से आगे करीब 4-5 किलोमीटर के दायरे में यह सड़क टूट कर गड्ढों में तब्दील हो रही है। प्रतिदिन सैकड़ों वाहन चालक इस सड़क से होकर गुजरते हैं लेकिन सड़क की हालत खस्ता होने के कारण उनको भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

यह सड़क पांवटा साहिब, रेणुकाजी और नाहन तीन विधानसभा क्षेत्रों को आपस में जोड़ती है। ज्ञात हुआ है कि यह सड़क पहले तीन मीटर चौड़ी थी, जिसको बढ़ा कर 3.75 मीटर चौड़ा किया गया था। सड़क के चौड़े किए गए अतिरिक्त भाग का निर्माण ठीक न होने के कारण सड़क टूट कर गड्ढों में तब्दील हो गई है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता अरविंद शर्मा ने बताया कि सड़क के चौड़ीकरण के दौरान कुछ स्थानों पर निर्माण ठीक न होने से यह समस्या उत्पन्न हुई है, इसे ठीक करने के संबंधित ठेकेदार को निर्देश दे दिए गए हैं। सितंबर माह में फिर से टारिंग करवाकर इसे ठीक कर लिया जाएगा।
-संवाद-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें