फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पांवटा साहिब की आदर्श कॉलोनी में जामनीवाला सड़क खस्ताहाल, लोग परेशान

विज्ञापन
बद्रीपुर से जामनी सड़क पर आदर्श कॉलोनी के समीप बने गड्ढे। संवाद
विज्ञापन
-खेड़ा मंदिर के समीप सड़क पर बने गड्ढों से बढ़ा हादसों का खतरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर )। पांवटा साहिब की आदर्श कॉलोनी में जामनीवाला सड़क की खस्ताहाल स्थिति स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। खेड़ा मंदिर के सामने सड़क पर पड़े बड़े-बड़े गड्ढे बने हैं। इससे हर दिन यहां दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से सड़क मरम्मत की मांग उठाई है।
जामनीवाला सड़क पर खेड़ा मंदिर के आसपास कोई जल निकासी नाली नहीं बनी है। इसके चलते सड़क व आदर्श कॉलोनी के आसपास का पानी यहां जमा हो जाता है। स्थानीय निवासी सीएम शर्मा, विवेक कंवर, डीएस कपूर व रविंद्र सिंह ने बताया कि जामनीवाला सड़क का यह हिस्सा पूरी तरह खस्ताहाल हो चुका है। एक सप्ताह के भीतर ही यहां 5 से अधिक दोपहिया वाहन अनियंत्रित होकर गिर चुके हैं। गनीमत रही कि अब तक कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दिन में तो किसी तरह लोग गड्ढों से बचकर निकल जाते हैं, लेकिन रात के समय स्ट्रीट लाइट की कमी और गड्ढों के कारण स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है। हर रोज यहां स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और पैदल चलने वालों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। बारिश में गड्ढों में पानी भर जाता है। ऐसे समय तो ये पता ही नहीं चल पाता कि गड्ढा कहां व कितना गहरा है।
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता योगेश वर्मा ने बताया कि इस क्षेत्र के लोगों की समस्या संज्ञान में है। आदर्श कॉलोनी के साथ लगते इस क्षेत्र में जल निकासी नहीं है। पानी रुकने के चलते मार्ग उखड़ जाता है। इस स्थल पर इंटरलॉक मार्ग तैयार करवाने के लिए उच्चाधिकारियों से विचार किया जा रहा है।
...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें