फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: केदारपुर स्कूल के 400 विद्यार्थियों को बताए बाल सुरक्षा के अधिकार

विज्ञापन
विद्यापीठ वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल केदारपुर में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी। स्
विज्ञापन
-पॉक्सो एक्ट और साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की दी जानकारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पुरुवाला (सिरमौर)। विद्यापीठ वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल केदारपुर में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में करीब 400 विद्यार्थियों को बाल अधिकारों, पॉक्सो एक्ट और साइबर अपराधों की जानकारी दी गई। पैनल एडवोकेट नितिन शर्मा और पीएलवी मंदीप कौर ने बच्चों को सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों और उनके अधिकारों के बारे में बताया।

उन्होंने कहा कि बच्चों के साथ होने वाले यौन शोषण और उत्पीड़न के मामलों में पॉक्सो एक्ट के तहत कड़े कानूनी प्रावधान हैं। ऐसी किसी भी घटना की जानकारी मिलने पर चुप रहने के बजाय अभिभावकों, शिक्षकों या संबंधित अधिकारियों को बताना चाहिए। विद्यार्थियों को सोशल मीडिया पर सतर्क रहने, अनजान लोगों से ऑनलाइन संपर्क न करने और निजी जानकारी साझा करने से बचने की सलाह भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन धोखाधड़ी और साइबर अपराध की स्थिति में सहायता लेने के तरीकों के साथ जरूरी हेल्पलाइन नंबर भी बताए गए। इस मौके पर पैनल एडवोकेट मोहम्मद तनवीर शेख, पीएलवी जसविंदर सिंह, स्कूल निदेशक एनएम वर्मा, अध्यक्ष कपिल वर्मा और प्रधानाचार्य रेणु मौजूद रहे।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें