चांदनी स्कूल में जागरूकता शिविर के दौरान स्कूल के बच्चे। स्रोत: विभाग
संकल्प हव कार्यक्रम के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिला कार्यक्रम अधिकारी सिरमौर की ओर से संकल्प-हब के कार्यक्रम के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चांदनी में जिला स्तरीय एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें संकल्प-हब की जिला मिशन समन्वयक कृतिका ठाकुर ने महिला एवं बाल विकास की केंद्र एवं राज्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने मिशन शक्ति, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न अधिनियम 2013, सखी निवास, शक्ति सदन, एमएमवीवाई की विशेष एनरोलमेंट ड्राइव, वन स्टॉप सेंटर, चाइल्ड एब्यूज, बाल विवाह और घरेलू हिंसा के बारे में बताया। लिंग विशेषज्ञ सोनम परमार ने महिला सशक्तीकरण के लिए बुनियादी आजीविका के बारे में, पोषण, एनीमिया और मासिक धर्म को लेकर जानकारी प्रदान की।
प्रधानाचार्य सतीश कुमार ने बालिका अपराध और कानूनों की जानकारी दी। इस अवसर पर स्कूल के करीब 220 लड़के-लड़कियां और स्टाफ मौजूद रहा।
-संवाद