मुगलावाला करतारपुर स्कूल में विधिक सेवा शिविर का आयोजन
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरमौर के सौजन्य से आयोजित हुआ विधिक सेवा शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुगलावाला करतारपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरमौर के सौजन्य से विधिक सेवा शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर का उद्देश्य छात्रों को नशे के विरुद्ध जागरूक करना और किस प्रकार कानूनी सहायता ली जा सकती है की जानकारी देना रहा। इसके अतिरिक्त पुलिस चौकी राजबन से आए कर्मचारियों ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के बारे में भी विस्तृत जानकारियां दीं।
इस अवसर पर विद्यालय से प्रधानाचार्य लायक राम, डीएलएसए की तरफ से संजीव कुमार, आशा चौहान, पुलिस कर्मचारी लव कुमार, संजू शर्मा, बीके ठाकुर, पंकज शर्मा, दीप राम, बलदेव ठाकुर, पूनम चौहान, सुनीता देवी, आशा देवी, प्रियंका देवी, मंगत चौहान, सरिता देवी, सेवादार रंगी लाल आदि उपस्थित रहे।
संवाद