फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: विद्यार्थियों को दी साइबर सुरक्षा और बैंकिंग बारीकियों की जानकारी

विज्ञापन
माजरा स्कूल में वित्तीय साक्षरता शिविर के दौरान मौजूद विद्यार्थी, शिक्षक व बैंक कर्मी। स्रोत: स
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन/धौलाकुआं(सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माजरा में कॉमर्स क्लब के तत्वावधान में एक विशेष वित्तीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, पांवटा साहिब की शाखा प्रबंधक हिमानी सिंह और उनकी टीम ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की।

शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और विद्यालय स्टाफ को आधुनिक बैंकिंग प्रणाली और साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना रहा। शाखा प्रबंधक हिमानी सिंह ने अपने संबोधन में सुरक्षित बैंकिंग के गुर सिखाते हुए डिजिटल लेन-देन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों पर जोर दिया। उन्होंने ऑनलाइन बैंकिंग, एटीएम के सुरक्षित उपयोग और साइबर ठगी से बचने के प्रभावी तरीकों को विस्तार से साझा किया।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त, बैंक टीम ने विद्यार्थियों को बैंकिंग के व्यावहारिक ज्ञान से भी अवगत करवाया। इसमें नया बैंक खाता खुलवाने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों का रखरखाव और विभिन्न बैंकिंग फॉर्म को त्रुटिहीन तरीके से भरने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान कर्मियों ने विद्यार्थियों को अखबार रोजाना पढ़ने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इससे आने वाले समय में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए वो अभी से तैयार हो सकेंगे।

कार्यक्रम के शुरुआत में प्रधानाचार्या ऋतु भारद्वाज ने सभी अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान दौर में वित्तीय साक्षरता केवल एक कौशल नहीं, बल्कि एक आवश्यकता है ताकि युवा पीढ़ी वित्तीय धोखाधड़ी से सुरक्षित रह सके।
विज्ञापन


इस अवसर पर कॉमर्स क्लब के संयोजक डॉ. कुशल मित्तल ने कार्यक्रम के सफल संचालन में मुख्य भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान प्रवक्ता विशाल, अल्का ढींगरा सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्य और विद्यार्थी उपस्थित रहे। अंत में प्रधानाचार्या ने बैंक टीम का बहुमूल्य जानकारी साझा करने के लिए आभार व्यक्त किया।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें