फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: बीएमओ डा. संदीप शर्मा ने बताई एचआईवी एड्स बीमारी की बारीकियां

विज्ञापन
सराहां कॉलेज में एड्स जागरूकता पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद मुख्यातिथि व विद्यार्थी। संवा
विज्ञापन
सचित्र-
विज्ञापन

बीएमओ डाॅ. संदीप शर्मा ने बताई एचआईवी एड्स बीमारी की बारीकियां
सराहां कॉलेज में रेड रिबन क्लब ने एड्स जागरूकता पर किया कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
सराहां (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय सराहां में रेड रिबन क्लब के तत्वावधान में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बीएमओ पच्छाद डाॅ. संदीप शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। प्राचार्य डाॅ. अनीता ठाकुर ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इसके बाद रेड रिबन क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. मोल्लम डोलमा ने मुख्यातिथि और अन्य अतिथियों का स्वागत किया और एड्स जागरुकता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर पोस्टर मेकिंग, नारा लेखन एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्राओं ने लघु नाटिका के माध्यम से इस एड्स बीमारी पर विद्यार्थियों को जागरूक किया।
विज्ञापन

बीएमओ डॉ. संदीप शर्मा ने विद्यार्थियों को एचआईवी एड्स बीमारी की बारीकियों से अवगत करवाया। साथ ही इसके लक्षण और बचाव के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ. राजन कौशल और प्रो. दिनेश कुमार ने भी एड्स नामक बीमारी पर प्रकाश डालकर विद्यार्थियों को जागरूक किया। अंत में विद्यार्थियों ने महाविद्यालय परिसर से सराहां बाजार तक जागरूकता रैली भी निकाली।
विज्ञापन

कार्यक्रम में वरिष्ठ सह आचार्य जगमोहन सिंह, डॉ. सुध्यान नेगी, प्रो. सुदेश कुमार, प्रो. रीमा शर्मा, प्रो. प्रियंका, अधीक्षक शंभूनाथ एवं सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें