अचानक वजन घटना, जख्म जल्दी न भरना हो सकता है कैंसर का लक्षण
जीएनएन की छात्राओं ने नाटक मंचन से बताए कैंसर के लक्षण और बचाव
विश्व कैंसर दिवस पर मेडिकल कॉलेज परिसर में आयोजित किया कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। माता पद्मावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग नाहन की ओर से विश्व कैंसर दिवस पर लघु नाटिका के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। जीएनएम द्वितीय और तृतीय वर्ष की छात्राओं ने मेडिकल कॉलेज नाहन परिसर में नाटक मंचन कर कैंसर और उसके बचाव के बारे में जानकारी दी।
छात्राओं ने बताया कि कैंसर जानलेवा रोगों में से एक है। किसी भी उम्र के व्यक्ति में कैंसर का खतरा हो सकता है। इस बीमारी के लक्षणों में अकस्मात वजन घटना, मुंह से खून आना, लगातार बलगम वाली खांसी आना और किसी जख्म का जल्दी न भरना भी हो सकता है। लोगों को धूम्रपान व शराब का सेवन नहीं करना चाहिए। व्यायाम, पौष्टिक भोजन का सेवन करने के साथ-साथ नियमित रूप से अपनी जांच करवानी चाहिए।
माता पद्मावती कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग की प्रधानाचार्य रिजी गीवर्गीस ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ते कैंसर को लेकर लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है। खराब लाइफस्टाइल, रसायनों के अधिक संपर्क और खान-पान की गड़बड़ आदतों के कारण इसका जोखिम और भी तेजी से बढ़ता हुआ देखा गया है। माता पद्मावती कॉलेज आफ नर्सिंग के अध्यक्ष अनिल जैन ने छात्राओं के इस कार्यक्रम की सराहना की।
...संवाद
मेडिकल कॉलेज परिसर में नाटक मंचन कर कैंसर के प्रति जागरूक करतीं माता पदमावती नर्सिंग कॉलेज की छ