फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: बच्चों को सिखाया सुरक्षित-असुरक्षित स्पर्श का अंतर

विज्ञापन
राजकीय प्राथमिक पाठशाला तालों के छात्र जागरूकता कार्यक्रम के बाद इनर व्हील क्लब नाहन की सदस्यों
विज्ञापन
-तालों स्कूल में इनर व्हील क्लब की सदस्यों ने लगाया जागरूकता कार्यक्रम
विज्ञापन

-असहज स्थिति में ‘नो’ कहने और भरोसेमंद बड़े को बताने की दी सीख
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला तालों बच्चों को यौन शोषण और असुरक्षित स्पर्श से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। इनर व्हील क्लब नाहन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को ‘गुड टच-बैड टच’ सहित उनकी सुरक्षा से जुड़े जरूरी पहलुओं की जानकारी सरल भाषा में दी गई।
क्लब की सदस्यों ने बच्चों को बताया कि स्नेह और सुरक्षा का एहसास कराने वाला स्पर्श सुरक्षित हो सकता है, जबकि किसी व्यक्ति द्वारा निजी अंगों को छूने का प्रयास या ऐसा स्पर्श जिससे बच्चा डर, घबराहट अथवा असहज महसूस करे, असुरक्षित स्पर्श है। बच्चों को ऐसी स्थिति में तुरंत ‘नो’ कहने, वहां से हटने और माता-पिता, शिक्षक या किसी विश्वसनीय बड़े व्यक्ति को इसकी जानकारी देने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने और असहज व्यवहार को चुपचाप सहन न करने का संदेश दिया गया। क्लब की ओर से बच्चों को टिफिन बॉक्स, पानी की बोतल और पेंसिल बॉक्स सहित अन्य सामग्री भी वितरित की गई।
कार्यक्रम में क्लब प्रधान प्रिया शर्मा, संध्या सैनी, ममता अग्रवाल और मोनिका गर्ग मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें