फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: मासिक धर्म और कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन शोषण विषय पर किया जागरूक

विज्ञापन
कोटा पाब पंचायत में संकल्प हब की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं। स्रोत: विभाग - फोटो : credit
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन/शिलाई(सिरमौर)। जिला कार्यक्रम अधिकारी सिरमौर ने संकल्प-हब के अंतर्गत पंचायत विभाग के सहयोग से शिलाई ब्लॉक की कोटा पाब पंचायत में जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

संकल्प हब की जिला मिशन समन्वयक कृतिका ठाकुर ने महिलाओं को महिला एवं बाल विकास की केंद्र और राज्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इसमें मिशन शक्ति, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न अधिनियम 2013, आंगनबाड़ी कम क्रेच सेंटर, सखी निवास, शक्ति सदन, पीएमएमवीवाई की विशेष एनरोलमेंट ड्राइव, वन स्टॉप सेंटर, चाइल्ड एब्यूज, बाल विवाह, जैसी योजनाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिंग विशेषज्ञ सोनम परमार ने महिला सशक्तीकरण के लिए बुनियादी आजीविका के बारे में व पोषण और एनीमिया से जुड़ी जानकारी दी। इसके अलावा मासिक धर्म और इससे जुड़ी भ्रांतियों पर भी चर्चा की। शिविर में महिलाओं और लड़कियों के प्रति बढ़ रहे अपराधों पर भी जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में 100 से अधिक महिलाएं, बालिकाएं और कार्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें