फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: कमरऊ की घासनियों में भड़की आग से एक हजार बीघा पर चारा-घास राख

विज्ञापन
विज्ञापन
(ग्राउंड रिपोर्ट)
विज्ञापन


ग्रामीणों ने अग्निशमन उपकेंद्र शिलाई और वन विभाग को किया सूचित
कमरऊ के एक दर्जन से अधिक युवकों ने मिल कर आग पर काबू पाया
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। गिरिपार की ग्राम पंचायत कमरऊ की घासनियों में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते एक हजार बीघा से अधिक भूमि पर सूखी घास जल कर राख हो गई। ग्रामीणों और युवा मंडल ने अग्निशमन उपकेंद्र शिलाई तथा वन विभाग को किया सूचित कर दिया। नवयुवक मंडल ने करीब पांच घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया। इससे आग साथ लगते घने (खादी) जंगल में प्रवेश करने से बचाई जा सकी। हालांकि नवयुवक मंडल के माध्यम से तीन वर्षों में लगाए सैकड़ों पौधों को भारी क्षति पहुंची है।

मां ठाहरी नवयुवक मंडल कमरऊ के प्रधान प्रकाश ठाकुर, सचिव मयंक राणा, अजय ठाकुर, सचिन राणा, राहुल राणा व दिनेश कुमार ने बताया कि बागनधार के करीब से अचानक आग भड़की। यह आग देखते ही देखते कमरऊ के चौकी मलान से लेकर मुनाणा गांव से सुरयाड़ी घासनियों तक पहुंच गई।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब सात बजे आग की लपटें देखते हुए कमरऊ के करीब 15 युवा एकत्रित होकर धूं-धूं कर जलती सूखे घास वाली घासनियों को बचाने के लिए पहुंच गए। आग के बारे में शिलाई उप अग्निशमन केंद्र तथा कफोटा वन विभाग की टीम को भी सूचित कर दिया गया। झाड़ियों को एकत्रित कर आग को बुझानेे के प्रयास शुरू हुए। दोपहर को शिलाई से अग्निशमन टीम मौके पर पहुंची, लेकिन आग की चपेट में आई घासनियों तक वाहन का पहुंचना नामुमकिन था। दोपहर तक वन टीम मौके पर नहीं पहुंच सकीं।
युवा मंडल के सदस्यों ने आग पर काबू पाने के प्रयास जारी रखे। इसके चलते करीब पांच-छह घंटों के भीतर आग को आगे फैलने से रोका जा सका। नवयुवक मंडल का कहना है कि आग पर काबू नहीं पाया जाता तो, साथ लगते मुनाणा गांव के खादी-जंगल में पेड़, पौधों और दर्जनों प्रकार के जीव जंतुओं को क्षति पहुंच सकती थी। हालांकि नव युवक मंडल के माध्यम से पिछले तीन वर्षों के भीतर लगाए गए करीब 1200 से अधिक पौधों को भारी क्षति पहुंची है।
विज्ञापन

ग्रामीणों की मानें तो आग से करीब हजार बीघा पर सूखी घास जल कर राख हो गई है। इससे सैकड़ों परिवारों को चारे की समस्या आ सकती है। कमरऊ पंचायत के प्रधान मोहन ठाकुर ने कहा कि स्थानीय नवयुवक मंडल-ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया है। अग्निशमन टीम शिलाई से पहुंची थी, लेकिन मौके तक पहुंचने को सड़क सुविधा नहीं होने पर वाहन और टीम को ऊपर पहाड़ियों और जलती घासनियों तक पहुंच पाना मुश्किल था।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें