फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सनोरा में बैंक योजनाओं की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सराहां (सिरमौर)। राज्य सहकारी बैंक की यशवंतनगर शाखा ने करगाणु पंचायत के सनोरा गांव में वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित किया। इसमें शाखा प्रबंधक श्याम सिंह वर्मा ने लोगों को बैंक की जमा और ऋण योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

इसके साथ ही प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, जन धन योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, पशुपालन योजना समेत दूसरी वित्तीय योजनाओं के बारे में भी बताया। शाखा प्रबंधक ने ग्रामीणों को एटीएम का प्रयोग सावधानी से करने, इसका पिन नंबर और ओटीपी किसी से शेयर न करने को कहा। इस अवसर पर सहायक मेघा शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें