फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: प्रधानमंत्री रोजगार सृजन तथा मुख्यमंत्री लघु दुकानदार योजना बारे दी जानकारी

विज्ञापन
प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की सतौन शाखा द्वारा आयोजित वितीय जागरुकता शिविर में भाग लेते ग्रामीण:
विज्ञापन
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन तथा मुख्यमंत्री लघु दुकानदार योजना बारे दी जानकारी
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक सतौन शाखा के सौजन्य से शिविर आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
सतौन (सिरमौर)। नाबार्ड की ओर से वित्त पोषित ग्राम पंचायत सतौन के मुख्य बाजार में जागरुकता शिविर का आयोजन हुआ जिसकी अध्यक्षता शाखा प्रबंधक राज्य सहकारी बैंक सतौन प्रबंधक माम चंद शर्मा ने की। इस दौरान ऋण, बचत खाता समेत विभिन्न योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया गया।
शिविर में शाखा प्रबंधक माम चंद शर्मा ने मौजूद सभी लोगों को बैंक की ऋण योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री लघु दुकानदार कल्याण योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना व सभी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। इसमें केंद्र और राज्य सरकार की ओर से संचालित योजनाएं शामिल हैं।
विज्ञापन

स्थानीय बैंक कर्मचारी बिंदु कुमारी ने लोगों को विभिन्न बचत योजनाओं, ऋण योजनाओं और बैंकिंग में ऑनलाइन फ्राड से बचने की जरूरी जानकारी व उपायों से अवगत करवाया। इसके अलावा लोगों को सपनों का संचय बचत योजना, सशक्त महिला ऋण योजना के बारे में विस्तार पूर्वक बताया कि बचत कितनी जरूरी है और इसके क्या फायदे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि इस वित्त शिविर का उपस्थित महिलाओं व उपभोक्ताओं ने लाभ उठाया। लोगों ने हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की कई योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए बैंक अधिकारियों व स्टाफ का आभार प्रकट किया।
संवाद
...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें