फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहिया वाहन चालक हेलमेट पहनना आदत बनाएं : सोना चंदेल

विज्ञापन
कालाअंब में वाहन चालकों को यातायात नियमों पर जागरूक करतीं आरटीेओ सोना चंदेल। संवाद
विज्ञापन
सचित्र...
विज्ञापन

दोपहिया वाहन चालक हेलमेट पहनना आदत बनाएं : सोना चंदेल

आरटीओ सिरमौर ने कालाअंब में दी यातायात नियमों की जानकारी

संवाद न्यूज एजेंसी

कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में बुधवार को परिवहन विभाग ने एक जागरुकता शिविर आयोजित किया। शिविर में आरटीओ सोना चंदेल सहित सड़क सुरक्षा क्लब कालाअंब के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

इस दौरान आरटीओ ने यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों को अपनाते हुए उनका अनुसरण भी करना चाहिए। दोपहिया वाहन चालक हेलमेट पहनना आदत बना लें, वहीं चौपहिया वाहन चालक सीट बेल्ट पहनना न भूलें। उन्होंने कहा कि एक जनवरी से 31 जनवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह चल रहा है। इसके तहत वाहन चालकों और स्थानीय जनता को सड़क सुरक्षा और यातायात के नियमों का पालन करने के प्रति जागरुकता अभियान चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने शिविर में उपस्थित जनसमूह से भी अपील करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक ये सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की जानकारी पहुंचाएं। इस मौके पर उन्होंने आईटीएमएस सिस्टम को लेकर उत्पन्न लोगों की शंकाओं का भी निवारण किया। इसके अलावा उन्होंने अन्य विभागीय कर्मचारियों और सड़क सुरक्षा क्लब के अध्यक्ष सोमनाथ भाटिया के साथ वाहनों की जांच भी की और मौके पर वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी।

....संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें