पुलिस थाना प्रभारी जीत राम ने रखे विचार
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। गोरक्षनाथ राजकीय संस्कृत महाविद्यालय नाहन में शनिवार को नशा मुक्ति संवाद एवं साइबर क्राइम के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में पुलिस थाना नाहन के एसएचओ जीत राम छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने छात्रों को समाज में फैल रहे नशे से होने वाले असर के अलावा नशे के खिलाफ पुलिस की तरफ से चलाए गए अभियान को लेकर विस्तार से जानकारी दी। सहकर्मी नीतिश शर्मा ने समाज में बढ़ रहे साइबर क्राइम को लेकर जानकारी दी।
कार्यक्रम के अंत में डाॅ. गिरिराज शर्मा ने छात्रों को नशे से दूर रहने को लेकर शपथ दिलाई। कार्यक्रम में मंच संचालन आचार्य ओंकार चंद ने बखूबी किया। इस अवसर पर स्टाफ व छात्र मौजूद रहे।