फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन में निकली भगवान श्री जगन्नाथ की यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन में रविवार को भगवान श्री जगन्नाथ की 13वीं यात्रा श्रद्घा और सादगी के साथ निकाली गई। हालांकि कोविड के बीच इस मर्तबा यात्रा का आयोजन सूक्ष्म तरीके से किया गया। प्रशासन की ओर से अनुमति मिलने के बाद श्री जगन्नाथ रथ यात्रा मंडल ने यात्रा का सूक्ष्म आयोजन किया। इस दौरान विधायक डॉ. राजीव बिंदल ने यात्रा का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इस बार भगवान श्री जगन्नाथ, माता सुभद्रा और बलभद्र रथ से नहीं बल्कि वाहनों में विराजमान किए गए। इसके बाद नौणी का बाग में कुछ समय के लिए उन्हें रथ पर विराजमान किया गया। कोविड के चलते इस बार श्रद्धालुओं की संख्या भी सीमित रखी गई थी। यात्रा पुलिस के पहरे में निकली ताकि श्रद्घालुओं की भीड़ न जुट पाए। सुबह करीब आठ बजे पूर्णाहुति और 56 भोग लगाने के बाद भगवान श्री जगन्नाथ जी, माता सुभद्रा और बलभद्र को सबसे पहले बड़ा चौक स्थित नगर खेड़ा मंदिर में ले जाया गया। इस दौरान पूरा माहौल भगवान जगन्नाथ के जयकारों से गूंज उठा जहां से तीनों को अलग-अलग वाहनों से शहर की परिक्रमा करवाई गई।
यात्रा दिल्ली गेट से नया बाजार, मालरोड, गुन्नुघाट, पक्का टैंक, कच्चा टैंक से होते हुए रघुनाथ मंदिर पहुंची। यहां से से भगवान जगन्नाथ, माता सुभद्रा और बलभद्र को एक वाहन में बैठाकर जगन्नाथ मंदिर तक लाया गया। पूरे दिन चलने वाली यह यात्रा रविवार को तीन घंटे के भीतर संपन्न करवाई गई। इससे पहले इस यात्रा का आयोजन बड़े स्तर पर भगवान जगन्नाथ को रथ पर आरूढ़ कर दिनभर चलता था।
विज्ञापन

इस रथ को श्रद्घालु रस्से से खींचते थे लेकिन कोविड के कारण इस मर्तबा इस आयोजन को सूक्ष्म तरीके से ही संपन्न करवाया गया। भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा मंडल नाहन के प्रधान प्रकाश चंद बंसल ने बताया कि कोविड के चलते जिला प्रशासन ने इस बार यात्रा में केवल तीन गाड़ियों और कुछ ही लोगों को शामिल होने की मंजूरी दी थी। इसके अनुसार ही यात्रा को संपन्न करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें