फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: उद्योग में तैनात आबकारी विभाग का अधिकारी पूछताछ के लिए तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
कालाअंब में बंद उद्योग में शराब बनाने का मामला
विज्ञापन

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने भी किया उद्योग का दौरा
कंपनी का अकांउटेंट कम मैनेजर पहले ही हो चुका है गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में बंद उद्योग में अवैध शराब बनाने का खुलासा होने के बाद सिरमौर पुलिस की ओर से गठित एसआईटी मामले की जांच कर रही है। उद्योग के अकांउटेंट कम मैनेजर को गिरफ्तार किए जाने के बाद वीरवार को उद्योग में तैनात आबकारी विभाग के अधिकारी को पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया है।

मामले में एसआईटी जहां जांच कर रही है तो वहीं वीरवार को पुलिस अधीक्षक सिरमौर एनएस नेगी ने भी उद्योग का दौरा किया और मौके पर जांच की। इसके अलावा एसआईटी की ओर से उद्योग में तैनात आबकारी विभाग के अधिकारी से भी पूछताछ की जा रही है। विभाग ने अधिकारी को पूछताछ के लिए बुलाया है। इससे पहले इस मामले में गठित एसआईटी ने कालाअंब से शराब उद्योग में काम करने वाले अकांउटेंट कम मैनेजर गौरव को गिरफ्तार किया था। पुलिस की जांच में जल्द कई बड़ी परतें खुलने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं मामले में कई अन्य गिरफ्तारियां भी जल्द हो सकती हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि रविवार सुबह राज्य कर एवं आबकारी विभाग की 9 सदस्यीय एसआईटी ने औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में बंद पड़े उद्योग में अवैध शराब बनाने का भंडाफोड़ किया था। मौके पर भारी मात्रा में शराब की पेटियां, लाखों लेबल और ढक्कन सीज किए गए थे। इसके अलावा 4500 बल्क लीटर अतिरिक्ति एक्स्ट्रा न्यूट्रल अल्कोहल (इएनए) भी बरामद किया था।

इतना ही नहीं मौके पर करीब 22 कामगारों द्वारा रॉयल ब्लू शराब की बाटलिंग की जा रही थी। इसके लेबल के ऊपर सेल इन उत्तराखंड लिखा था। टीम ने जब रिकॉर्ड को चेक किया तो इस शराब को बनाने की अनुमति नहीं थी। इसके बाद टीम ने रॉयल ब्लू की 230 पेटियां सीज की थीं। ड्राईजीन मैन्यूफैक्चर इन रुद्रपुर उत्तराखंड के 3,95,000 पाए गए लेबल भी सीज किए गए थे जबकि शिवालिक वेबरेज चंडीगढ़ एक्साइज के 22 हजार ढक्कन, 4500 बल्क लीटर अतिरिक्त एक्स्ट्रा न्यूट्रल अल्कोहल (ईएनए) और उद्योग परिसर में खड़े कैंटर से 41 हजार प्लास्टिक पैक बोतलें भी बरामद की गई थीं।
विज्ञापन


-कालाअंब के उद्योग में अवैध शराब बनाने के मामले पुलिस की गठित एसआईटी जांच कर रही है। उद्योग में तैनात आबकारी विभाग के अधिकारी को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। वीरवार को स्वयं भी उद्योग का दौरा किया है।

-एनएस नेगी, पुलिस अधीक्षक, सिरमौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें